होमशिक्षा-करियरराजस्थान लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर रिजल्ट 2026 घोषित, इस तरह करें रिजल्ट चेक
शिक्षा-करियर

राजस्थान लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर रिजल्ट 2026 घोषित, इस तरह करें रिजल्ट चेक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट का एलान कर दिया है। उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jagran के अनुसार15 अगस्त 2026 को 08:55 pm बजे
राजस्थान लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर रिजल्ट 2026 घोषित, इस तरह करें रिजल्ट चेक

सौजन्य से:- Jagran

RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित, इन 5 तरीकों से करें रिजल्ट चेक

राजस्थान लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

HighLights

- आरएसएसबी ने जारी किया रिजल्ट।

- डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट का एलान कर दिया है। लैब असिस्टेंट की परीक्षा कुल 804 पदों की भर्ती और फॉरेस्टर की परीक्षा कुल 259 पदों की भर्ती के लिए राजस्थान के निर्धारित एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई गई थी। जो उम्मीदवार असिस्टेंट या फॉरेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

लैब असिस्टेंट और फॉरेस्टर परिणामों की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपने जिस पद के लिए परीक्षा दी थी। उस पद से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा

बोर्ड की ओर से लैब असिस्टेंट की परीक्षा 09 से 10 मई, 2026 और फॉरेस्टर परीक्षा का आयोजन 28 जून, 2026 को किया गया था। लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 107 पद और नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 697 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, फॉरेस्टर के कुल 259 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 46 पद और नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 213 पद रिजर्व किए गए हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें