RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में 874 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती शुरू, कैसे करें अप्लाई; जानिए पूरा तरीका
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में 874 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती शुरू, कैसे करें अप्लाई; जानिए पूरा तरीका राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 874 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदव…

सौजन्य से:- Hindustan
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में 874 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती शुरू, कैसे करें अप्लाई; जानिए पूरा तरीका
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 874 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक sso.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RSSB JE Recruitment 2026: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एक पक्की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी और शानदार खबर है। राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। जो नौजवान लंबे समय से जूनियर इंजीनियर (JE) बनने की तैयारी में दिन-रात पसीना बहा रहे थे, उनका इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बंपर भर्ती निकालते हुए 874 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती राज्य के कई अहम सरकारी विभागों के लिए की जा रही है। इनमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तो अगर आप भी सरकारी महकमे में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं तो अपनी कमर कस लीजिए।
कब और कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप 16 अगस्त 2026 से लेकर 14 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। बस राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल पर जाइए और अपना एप्लीकेशन सबमिट कर दीजिए। आखिरी तारीख का इंतजार मत कीजिएगा, क्योंकि कई बार अंतिम समय में वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की समस्या आ जाती है और कई छात्र फॉर्म भरने से चूक जाते हैं। इसलिए बेहतर यही है कि समय रहते अपना फॉर्म निपटा लें।
पदों का पूरा ब्यौरा
बोर्ड की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 874 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से 793 पद नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए तय किए गए हैं, जबकि 81 पद शेड्यूल्ड एरिया के खाते में गए हैं। आइए आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि किस विभाग में कितनी जगह खाली है -
पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD): यहां सिविल डिग्री वालों के लिए 351 पद हैं, वहीं सिविल डिप्लोमा धारकों के लिए 42 पद निकाले गए हैं।
जल संसाधन विभाग: इस विभाग में JE सिविल (डिग्री) के 72 पद और JE सिविल (डिप्लोमा) के लिए 179 बेहतरीन मौके हैं।
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED): यहां JE सिविल (डिग्री) के 47 पद और सिविल डिप्लोमा वालों के लिए 151 पदों पर भर्ती होगी। इसी विभाग में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) के लिए भी 32 पद रखे गए हैं।
एक जरूरी बात ध्यान में रखिए, अगर आप अलग-अलग कैटेगरी के पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको हर एक के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र सीमा 40 साल तय की गई है। उम्र की गिनती 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो आपको राजस्थान सरकार के नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो, आपके पास सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में से किसी एक ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
आवेदन करने का पूरा तरीका
अगर आप पहली बार ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं:
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर राजस्थान का SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) खोलें।
2. अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
3. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' (Recruitment Portal) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. वहां आपको "Rajasthan JE Recruitment 2026" का लिंक नजर आएगा, उसे चुनें।
5. अगर आपने अब तक OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो सिस्टम आपको पहले उसे पूरा करने को कहेगा।
6. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सारी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी ध्यान से भरें।
7. अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें।
8. फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार सारी डिटेल अच्छे से चेक कर लें ताकि कोई स्पेलिंग या नंबर की गलती न रह जाए।
9. आखिर में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। फ्यूचर रेफरेंस के लिए एप्लीकेशन का प्रिंटआउट और एप्लीकेशन ID अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।
परीक्षा का पैटर्न क्या है
फॉर्म भरने के बाद असली खेल परीक्षा की तैयारी से शुरू होता है । RSSB ने बताया है कि यह परीक्षा अगले साल यानी फरवरी 2027 में करवाई जा सकती है। एग्जाम का तरीका क्या होगा, इस पर बोर्ड ने कहा है कि यह कंप्यूटर बेस्ड (CBT), टैबलेट बेस्ड (TBT) या फिर पुरानी स्टाइल की ओएमआर (OMR) शीट पर भी हो सकता है। इसके बारे में परीक्षा से कुछ समय पहले पक्की जानकारी दे दी जाएगी। पेपर की बात करें तो यह कुल 120 नंबर का होगा और इसे हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय मिलेगा। सिविल इंजीनियरिंग वाले छात्रों के पेपर में उनके विषय से जुड़े टेक्निकल सवालों के साथ-साथ राजस्थान के जनरल नॉलेज के सवाल भी पूछे जाएंगे। सारे सवाल मल्टीपल चॉइस वाले होंगे, इसलिए आपको सटीकता का ध्यान रखना होगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

युवा शक्ति के विचार और नवाचार से बनेगा विकसित राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल

पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के लिए 381 करोड़ स्वीकृत

सेवानिवृत्त अधिकारियों को सामाजिक जिम्मेदारियां निभानी चाहिए: राजस्थान सीएम


