RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां करें चेक - rssb conductor result 2026 final result for rajasthan conductor recruitment released check the list of selected candidates here
RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां करें चेक आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 500 रिक्त पदों के सापेक्ष 429 उम्मीदवारों…

सौजन्य से:- Jagran
RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां करें चेक
आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 500 रिक्त पदों के सापेक्ष 429 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सभी चयनित उम्मीदवारों क ...और पढ़ें
HighLights
- राजस्थान परिचालक भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी।
- डायरेक्ट मेरिट लिस्ट इस पेज से कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान परिचालक भर्ती भर्ती 2024 का रिजल्ट (Rajasthan Conductor Final Result) जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लिया था वे सीधे आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB Conductor Final Merit List में दर्ज है ये डिटेल
राजस्थान कंडक्टर भर्ती फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की रैंक, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी आदि डिटेल दर्ज है।
कितने अभ्यर्थी हुए सफल
इस भर्ती के माध्यम से 500 पदों के सापेक्ष कुल 429 अभ्यर्थियों का चयन ही हुआ है। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के तहत कुल 454 पदों के सापेक्ष 383 और अनुसूचित क्षेत्र के तहत 46 पदों के सापेक्ष 46 उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की गई है।
मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
- सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको मेरिट लिस्ट (टीएसपी/ नॉन टीएसपी) के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपने नाम सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी हुआ जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही आरएसएसबी की ओर से भर्ती के लिए निर्धारित कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग अलग तय किया गया है। आप नीचे दिए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके कटऑफ चेक कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026: राजस्थान बीएसटीसी की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

हरियालो राजस्थान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण - jhalawar News

गहलोत ने शुभम रेवाड़ को जबरदस्ती पानी पिलाया: पूर्व सीएम बोले- छात्रसंघ चुनाव की मांग बहाल करे सरकार; डोटासरा ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया - Jaipur News


