RPSC Senior Teacher Exam 2025 : जयपुर जिले में 1200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
RPSC Senior Teacher Exam 2025 : जयपुर जिले में 1200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम प्रथम पारी में परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रातः 8:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर 1:00 बजे तक सुनिश्चि…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RPSC Senior Teacher Exam 2025 : जयपुर जिले में 1200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
प्रथम पारी में परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रातः 8:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर 1:00 बजे तक सुनिश्चित करने की अपील...
Published : July 10, 2026 at 9:48 PM IST
जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा. परीक्षा 14 विषयों के लिए विभिन्न पारियों में आयोजित होगी. जयपुर जिले में कुल लगभग 1200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे.
जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है. परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक चन्द्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुनील कुमार सिंघल एवं प्रधानाचार्य सुरेश अग्रवाल को सह-समन्वयक अधिकारी बनाया गया है.
पढ़ें : अब 9651 पदों के लिए होगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025, जानिए विषयवार पद और एग्जाम डेट
नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पारी में परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रातः 8:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर 1:00 बजे तक सुनिश्चित करने की अपील की गई है. प्रथम पारी के लिए प्रातः 9:00 बजे तथा द्वितीय पारी के लिए दोपहर 2:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
परीक्षा के सफल संचालन एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कमरा नंबर 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह नियंत्रण कक्ष 10 एवं 11 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा. नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर 0141-2206699 रहेगा.
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा दिवस पर समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र साथ लाएं. आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग दें.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


