होमशिक्षा-करियरआरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें और कटऑफ मार्क्स क्या हैं?
शिक्षा-करियर

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें और कटऑफ मार्क्स क्या हैं?

आरपीएससी ने राजस्थान स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Jagran के अनुसार8 अगस्त 2026 को 06:15 pm बजे
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें और कटऑफ मार्क्स क्या हैं?

सौजन्य से:- Jagran

RPSC Result 2026: राजस्थान स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

आरपीएससी ने राजस्थान स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

HighLights

- स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी।

- ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार RPSC School Lecturer PGT Result का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए 5 स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- वेबसाइट के होमपेज पर News and Events Section पर क्लिक करें।

- इसके बाद RPSC School Lecturer PGT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार

आरपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को SSO ID के माध्यम से recruitment portal पर My Recruitment फिर Detailed Form Cum Scrutiny करने के बाद Apply Now का चयन करके ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भरना होगा। आयोग की ओर से पोर्टल 13 अगस्त से एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार 19 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कटऑफ मार्क्स भी जारी

आरपीएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में कटऑफ मार्क्स भी देख सकते हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 188.97 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें