RPSC Exam 2025: जयपुर सहित प्रदेशभर में कड़ा पहरा, 170 से अधिक केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम
{"_id":"6a532304039b672aaa0d3fde","slug":"rpsc-senior-teacher-exam-2025-begins-strict-security-across-rajasthan-over-four-lakh-candidates-to-appear-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC Exam 2025…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a532304039b672aaa0d3fde","slug":"rpsc-senior-teacher-exam-2025-begins-strict-security-across-rajasthan-over-four-lakh-candidates-to-appear-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC Exam 2025: जयपुर सहित प्रदेशभर में कड़ा पहरा, 170 से अधिक केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC Exam 2025: जयपुर सहित प्रदेशभर में कड़ा पहरा, 170 से अधिक केंद्रों पर 4.15 लाख अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम
Sun, 12 Jul 2026 10:46 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:46 AM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 शनिवार से शुरू हो गई। जयपुर सहित प्रदेशभर में 12 से 18 जुलाई तक 14 विषयों की परीक्षा होगी। जयपुर में 170 से अधिक केंद्रों पर करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 शनिवार सुबह जयपुर सहित प्रदेशभर में शुरू हो गई। जयपुर जिले में सुबह 9 बजे पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई। जिले के 170 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी 12 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाली 14 विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कीं
परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा उड़नदस्तों और निगरानी टीमों को भी सक्रिय रखा गया है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक चंद्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुनील कुमार सिंघल और प्रधानाचार्य सुरेश अग्रवाल को सह-समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- भीलवाड़ा प्रसूता मौत मामला: सरकारी जांच में खुलासा, OT संक्रमण नहीं बल्कि इन कारणों से हुईं मौतें; जांच तेज
विज्ञापन
नौ बजे के बाद नहीं मिली प्रवेश की अनुमति
अभ्यर्थियों को पहली पारी के लिए सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दूसरी पारी के लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू होगा और दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधित सामग्री साथ नहीं लाने की अपील की है। परीक्षा 18 जुलाई तक विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News