होम›क्राइम›Road Accidents : जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर 3 महिलाओं की मौत, सिरोही में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला
क्राइम

Road Accidents : जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर 3 महिलाओं की मौत, सिरोही में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला

Road Accidents : जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर 3 महिलाओं की मौत, सिरोही में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला जमवारामगढ़ में ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया. सिरोही में ट्…

ETV Bharat के अनुसार23 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
Road Accidents : जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर 3 महिलाओं की मौत, सिरोही में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला

सौजन्य से:- ETV Bharat

Road Accidents : जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर 3 महिलाओं की मौत, सिरोही में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला

जमवारामगढ़ में ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया. सिरोही में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर.

Published : August 23, 2026 at 10:39 PM IST

जयपुर/सिरोही: राजस्थान में जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ थाना इलाके में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन महिलाओं की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. वहीं, हाईवे पर लगे जाम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी फंस गए.

हाईवे पर महिलाएं संविदा पर घास काट रही थीं. इस दौरान अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी. दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि तीसरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया और हाईवे पर यातायात को सुचारू करवाया.

जमवारामगढ़ थाना अधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि जमवारामगढ़ इलाके में रविवार को जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर संविदा पर घास काटने का काम कर रही तीन महिलाओं की मौत हो गई. सूचना मिलते ही जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल थी, जिसकी इलाज के दौरान रविवार देर शाम को मौत हो गई.

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया. हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश करके जाम को खुलवाने का प्रयास किया. हाईवे पर लगे जाम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी फंस गए. घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया.

पढ़ें : फागी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, ग्रामीण धरने पर बैठे

जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, डीएसपी जमवारामगढ़ रामकिशन बिश्रोई, हाईवे और यातायात एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप सारस्वत, जमवारामगढ़ थाना अधिकारी भगवान सहाय मीणा समेत पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. 4 से 5 घंटे की समझाइश के बाद ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति बनी. मृतक महिलाओं के परिजनों को 17-17 लाख रुपये आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी और एक-एक डेयरी बूथ देने पर सहमति बनी. जिसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटाया. पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू करवाया. एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत खुद जाम खुलवाने में लगे थे.

मरने वालों की पहचान : मृतक महिलाओं की पहचान नेवर खेड़ावास निवासी मनफूली देवी, प्रेम देवी और कौशल्या देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास हाईवे पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालने के प्रयास किए जा रहे हैं. दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

सिरोही में कांडला हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर : वहीं, सिरोही जिले के रेवदर में कांडला हाईवे पर बुढेश्वर महादेव मंदिर के पास रविवार को सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. सूचना पर रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं, अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

रेवदर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतकों की पहचान रानाडी निवासी शंकर (21) पुत्र जेताराम कोली और बासन निवासी जयंती (20) पुत्र चमनाराम मेघवाल के रूप में हुई. दोनों युवक वरमान में मार्बल का काम करते थे. रविवार को काम पूरा करने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बुढेश्वर महादेव मंदिर के पास पीछे से आए ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी.

दो महीने पहले ही हुई थी शंकर की शादी, अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन रेवदर अस्पताल पहुंचे. शंकर की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी. बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया.

जयंती के माता-पिता मजदूरी करते हैं, छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा : जयंती के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं. परिवार में जयंती से छोटा एक भाई भी है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है. जयंती की मौत की खबर से परिवार सदमे में है. दोनों दोस्तों की मौत से उनके गांवों में शोक का माहौल है.

पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार : हादसे की सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश सहित रेवदर पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दोनों शवों को रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. परिजनों की रिपोर्ट के बाद सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें