पंचायत चुनाव में हनुमान बेनीवाल का 'हल्ला बोल'! RLP के मैदान में एंट्री का कर दिया ऐलान
पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने भी हल्ला बोल का ऐलान कर दिया है। 25 जून को जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आरएलपी इस संबंध…

सौजन्य से:- Navbharat Times
पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने भी हल्ला बोल का ऐलान कर दिया है। 25 जून को जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आरएलपी इस संबंध में बैठक की।
जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) आगामी पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को पूरी मजबूती के साथ लड़ने की तैयारियों में जुट गई है। गुरुवार को जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आरएलपी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
RLP करेगी बूथ स्तर को मजबूत
बैठक के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आरएलपी हमेशा से किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक दिलीप चौधरी ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जिला और विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
कानून व्यवस्था पर बेनीवाल का सरकार पर तीखा हमला
रणनीति बनाने के साथ ही हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश की भजनलाल सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के निर्णयों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि सूबे में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में भी अपराधी बेखौफ
बेनीवाल ने आरोप लगाया कि खुद मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में भी अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान एक युवती पर पुलिसकर्मियों द्वारा गर्म पानी डाले जाने की घटना का जिक्र करते हुए इसे सरकार की संवेदनहीनता का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। पूरे मामले में बेनीवाल ने सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, मेड़ता की पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रभातीलाल जाट और वरिष्ठ नेता सीताराम नायक सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


