होमक्राइमदिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराते ही कैंटर बना आग का गोला; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान - rewari highway canter fire driver escapes goods burnt
क्राइम

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराते ही कैंटर बना आग का गोला; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान - rewari highway canter fire driver escapes goods burnt

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराते ही कैंटर बना आग का गोला; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद एक कैंटर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि परचून का सामान भरा…

Jagran के अनुसार11 जुलाई 2026 को 02:48 pm बजे
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराते ही कैंटर बना आग का गोला; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
 - rewari highway canter fire driver escapes goods burnt

सौजन्य से:- Jagran

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराते ही कैंटर बना आग का गोला; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद एक कैंटर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि परचून का सामान भरा कैंटर पूरी तरह जलकर राख ह ...और पढ़ें

HighLights

- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपर-कैंटर की टक्कर

- टक्कर के बाद कैंटर में लगी भीषण आग

- चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार रात सांवरिया होटल के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे आ रहा कैंटर उससे टकरा गया।

टक्कर के तुरंत बाद कैंटर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

परचून के सामान से भरा था कैंटर

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा कैंटर अनियंत्रित होकर डंपर से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में तुरंत आग लग गई। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

पूरी तरह जलकर राख हुआ कैंटर

आग की चपेट में आने से कैंटर और उसमें भरा परचून का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के पेट्रोल पंप पर युवती का 'हाईवोल्टेज ड्रामा', नशे में 5 घंटे तक काटा बवाल; पुलिस तक के छूटे पसीने

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में फ्लेक्स-बैनर के नाम पर 'खेल', 6 डॉक्टरों पर गिरी गाज; फर्म ब्लैकलिस्ट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें