[Revised] Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
[Revised] Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)…
![[Revised] Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/9f080a235e7d39c392892a09b347e5421cc9a5d9-1920x1080.webp)
सौजन्य से:- Jagran Josh
[Revised] Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर Revised Result PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की संशोधित मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट PDF लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।
Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम 29 जून को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना Revised Result और मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रश्न संख्या 108 की उत्तर कुंजी में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों के अंकों का पुनर्मूल्यांकन करते हुए नई मेरिट लिस्ट जारी की है। राजस्थान 4th ग्रेड Revised Result 2026 और संशोधित मेरिट लिस्ट PDF का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
बोर्ड ने आज Class IV Final Result का अनुमोदन किया।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) June 29, 2026
माननीय कोर्ट के आदेश की पालना में लगभग 5750 का रिजल्ट होल्ड करते हुए बाकी लगभग 48,000 का रिजल्ट का अनुमोदन किया।
सभी सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हार्दिक बधाई।
रिजल्ट pdf हम आज कल में शेयर करेंगे।
राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह भर्ती कुल 53,749 पदों के लिए हो रही है। अभ्यर्थी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी टेबल में देख सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 PDF Download Link
राजस्थान 4th ग्रेड रिवाइज्ड रिजल्ट 2026 PDF लिंक RSSB की वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर उल्लिखित हैं। हमने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।
RSSB 4th Grade Revised Merit List 2026 OUT
RSSB ने राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के आधार पर TSP और Non-TSP (NTSP) क्षेत्र की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम अलग-अलग PDF में जारी किए हैं। मेरिट लिस्ट और Withheld Candidates की सूची के डायरेक्ट लिंक ऊपर दिए गए हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान 4th ग्रेड रिवाइज्ड रिजल्ट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन में जाएं और Fourth Class Employee Recruitment 2024 के सामने दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करके अपना परिणाम देखें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: आगे क्या होगा?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के तहत राज्य में 53,749 पदों पर भर्ती की जा रही है। लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। संशोधित परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। RSSB के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आरपीएमसी परीक्षा पेपर लीक: जयपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

2.8K views · 28 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

1K views · 16 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi


