Re-NEET 2026: वीडियो कॉल पर दिखाते थे फर्जी नीट पेपर, अजमेर पुलिस ने करनाल से दबोचे दो शातिर
Re-NEET 2026: वीडियो कॉल पर दिखाते थे फर्जी नीट पेपर, अजमेर पुलिस ने करनाल से दबोचे दो शातिर अजमेर पुलिस ने री-नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर बनाकर वीडियो कॉल के जरिए बेचने वाले दो इंजीनियरिंग छात्रों को हरियाणा से गिरफ्…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Re-NEET 2026: वीडियो कॉल पर दिखाते थे फर्जी नीट पेपर, अजमेर पुलिस ने करनाल से दबोचे दो शातिर
अजमेर पुलिस ने री-नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर बनाकर वीडियो कॉल के जरिए बेचने वाले दो इंजीनियरिंग छात्रों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है.
Published : June 26, 2026 at 7:03 AM IST
अजमेर : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2026 की री-परीक्षा के आयोजन से ठीक पहले ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. अजमेर पुलिस ने एक छात्रा को वीडियो कॉल के जरिए फर्जी प्रश्न पत्र दिखाकर सौदा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि देश भर में 23 जून को री-नीट 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया था.
इससे पहले 19 जून को भिनाय तहसील के विश्राम बाड़ी निवासी और डीएवी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण सिंह रावत ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया चौधरी के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था. फोन करने वाले व्यक्ति ने री-नीट का पेपर देने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपी ने बकायदा वीडियो कॉल करके छात्रा को प्रश्न पत्र का मुखपृष्ठ (फ्रंट पेज) भी दिखाया था.
इसे भी पढ़ें: भीलवाड़ा में री-नीट फर्जी पेपर बेचने का मामला, आरोपी ने प्रॉक्सी VPN का किया इस्तेमाल, जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम हरियाणा के करनाल पहुंची. वहां पुलिस ने दबिश देकर दो संदिग्धों आकाश भंडारी (निवासी सैनी कॉलोनी, करनाल) और अश्वनी कुमार (निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अश्वनी करनाल के नीलू खेड़ी स्थित एसआईटी कॉलेज हॉस्टल में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. दोनों को मोबाइल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एसपी अग्रवाला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने रि नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार किया. वही इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उस पर पेपर का मुख पेज अपलोड कर दिया. छात्रों को फंसाने के लिए उन्होंने वीडियो के साथ अपना व्हाट्सएप नंबर और एक क्यूआर कोड (QR Code) भी पोस्ट किया था. आरोपी इसी क्यूआर कोड के जरिए एडवांस पैसे लेकर छात्रों को फर्जी पेपर थमा देते थे. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अब तक कितने छात्रों को अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: RE- NEET UG 2026: अंडरगारमेंट में छिपाकर परीक्षा हॉल में मोबाइल ले गई छात्रा, मिले पेपर के फोटो
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


