Ravi Kishan: जयपुर की युवा संसद में जब गूंजा रवि किशन का अंदाज, खुद सांसद ने थपथपाई युवराज चौधरी की पीठ
जयपुर में आयोजित 'नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2026' में छात्र युवराज चौधरी ने 'ब्रॉडकास्टिंग बिल' पर चर्चा के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन के भाषण की हूबहू नकल कर महफिल लूट ली। इस दृश्य को देख खुद सांसद रवि किशन गदगद हो गए…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर में आयोजित 'नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2026' में छात्र युवराज चौधरी ने 'ब्रॉडकास्टिंग बिल' पर चर्चा के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन के भाषण की हूबहू नकल कर महफिल लूट ली। इस दृश्य को देख खुद सांसद रवि किशन गदगद हो गए।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में 'नेशनल यूथ पार्लियामेंट' तृतीय संस्करण 2026 का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने से आए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और देश की प्रशासनिक प्रणाली से रूबरू कराना था। इस आयोजन में देश के 25 राज्यों के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
युवा संसद में युवराज चौधरी ने लूटी महफिल
इस युवा संसद के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरी तरह असली संसदीय शैली को अपनाते हुए देश के कई ज्वलंत मुद्दों जैसे शिक्षा, रोजगार और डिजिटल कंटेंट मानकों पर बेहद गंभीर चर्चा की। लेकिन इस गंभीर बहस के बीच कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण छात्र युवराज चौधरी की एक अनोखी प्रस्तुति रही। युवराज ने सदन में 'ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (रेगुलेशन) बिल' पर अपनी बात रखी, लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज में।
रवि किशन की हूबहू नकल पर खुद सांसद हुए गदगद
युवराज चौधरी ने गोरखपुर के प्रसिद्ध और लोकप्रिय बीजेपी सांसद रवि किशन के संसदीय भाषण और उनके अनूठे बातचीत के लहजे की हूबहू नकल कर डाली। युवराज के इस बेमिसाल अभिनय और आत्मविश्वास को देखकर पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। इसका वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से शेयर हो गया।
सांसद रवि किशन ने पोस्ट कर दी बधाई
जब यह वीडियो खुद सांसद रवि किशन तक पहुंचा, तो वे भी छात्र की प्रतिभा देखकर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट लिखकर युवराज की जमकर सराहना की। सांसद रवि किशन ने लिखा- 'प्रिय युवराज चौधरी, नेशनल यूथ पार्लियामेंट, जयपुर (तृतीय संस्करण 2026) में मेरे संसदीय व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व जिस आत्मविश्वास, गरिमा और प्रभावशाली शैली से आपने किया, उसके लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। सदन में आपके प्रभावशाली वक्तव्य, विषय की समझ और उत्कृष्ट प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि देश का युवा लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण के प्रति इतनी गंभीरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है।'
'युवा साथी संगठन' और 'मंच मंत्रालय' द्वारा आयोजित यह तीसरा संस्करण न केवल सफल रहा, बल्कि युवराज की इस शानदार प्रस्तुति और रवि किशन के बड़प्पन की वजह से लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


