होमक्राइमराजस्थान: मंत्री से विवाद के बाद एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर, जानिए कौन हैं RAS सोहन सिंह
क्राइम

राजस्थान: मंत्री से विवाद के बाद एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर, जानिए कौन हैं RAS सोहन सिंह

राजस्थान में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच आईएएस और आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। इनमें सफाई कर्मियों की नियुक्ति विवाद के कारण मंत्री संजय शर्मा के निशाने पर आए आरएएस अधिकारी सोहन सिंह नरूका का ना…

Navbharat Times के अनुसार20 अगस्त 2026 को 10:56 am बजे
राजस्थान: मंत्री से विवाद के बाद एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर, जानिए कौन हैं RAS सोहन सिंह

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच आईएएस और आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। इनमें सफाई कर्मियों की नियुक्ति विवाद के कारण मंत्री संजय शर्मा के निशाने पर आए आरएएस अधिकारी सोहन सिंह नरूका का नाम भी शामिल है, जिनका सात दिनों के भीतर दो बार तबादला किया गया।

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव से ठीक पहले करीब 500 से ज्यादा अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर हुए। इनमें आईएएस, आरएएस, डॉक्टर, इंजीनियर और निकायों में लगे प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। तबादलों की स्पीड ऐसी रही कि कई अफसरों के ट्रांसफर बार बार कर दिए गए। किसी का सुबह कहीं और ट्रांसफर किया और शाम को उसे कहीं और भेज दिया गया। एक ही अधिकारी के नाम बार बार ट्रांसफर लिस्ट में आए। किसी तो दो दिन में बदला तो किसी को सात दिन में। ऐसी ही ट्रांसफर लिस्ट में एक आरएएस अधिकारी सोहन सिंह नरूका का नाम भी है जिनका एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर कर दिया गया।

आरएएस सोहन सिंह के खिलाफ मंत्री ने दिया था धरना

आरएएस अधिकारी सोहन सिंह नरूका का बीते दिनों अलवर नगर निगम के कमिश्नर थे। पिछले सप्ताह जब वे अलवर निगम में तैनात थे। तब राज्य सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने उनके खिलाफ धरना दिया था। मामला सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने से जुड़ा था। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों ने धरना दिया को वन मंत्री भी सफाई कर्मियों के साथ धरने पर बैठ गए। वे पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बाद में जब निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो वन मंत्री संजय ने उन्हें खूब भला बुरा कहा।

सात दिन में दूसरी बार ट्रांसफर

एक सप्ताह पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए थे। जब मंत्री संजय शर्मा की नाराजगी के बाद अलवर नगर निगम के आयुक्त सोहन सिंह नरूका का ट्रांसफर भरतपुर कर दिया गया था। अलवर नगर निगम के आयुक्त से भरतपुर विकास प्राधिकरण में सचिव लगा दिया था। अब निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सोहन सिंह का दूसरी बार तबादला किया गया। उन्हें भरतपुर से कोटपूतली बहरोड़ भेज दिया गया। कोटपूतली बहरोड़ जिले में उन्हें अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया है।

प्रमोटी अधिकारी हैं नरूका

सोहन सिंह नरूका वर्ष 2012 में आरएएस की अलाइड सेवा में आए थे। कई वर्षों तक अलग अलग जिलों में नायब तहसीलदार और तहसीलदार के रूप में सेवाएं दी। फिर एसडीएम भी रहे। वर्ष 2020 में वे आरएएस में पदोन्नत हुए। आरएएस अधिकारी बनने के बाद दो बार अलवर नगर निगम के कमिश्नर रहे। यूआईटी में भी सेवाएं दी। अब उन्हें कोटपूतली बहरोड जिले का अतिरिक्त जिला कलेक्टर बनाया गया है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें