राजस्थान में 6.03 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ, दुष्कर्म-हत्या के अपराध बढ़े, चोरी-डकैती में आई कमी
राजस्थान में 6.03 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ, दुष्कर्म-हत्या के अपराध बढ़े, चोरी-डकैती में आई कमी पुलिस मुख्यालय के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में बालिगों से दुष्कर्म के मामलों में 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान में 6.03 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ, दुष्कर्म-हत्या के अपराध बढ़े, चोरी-डकैती में आई कमी
पुलिस मुख्यालय के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में बालिगों से दुष्कर्म के मामलों में 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Published : August 20, 2026 at 2:04 PM IST
जयपुर: राजस्थान में इस साल जून के मुकाबले जुलाई में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आकंड़े बताते हैं कि प्रदेश में जून की तुलना में जुलाई में अपराध के आंकड़ों में 6.03 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस साल जुलाई में कुल 17,893 मुकदमे दर्ज हुए हैं. जबकि जून में प्रदेश में दर्ज मुकदमों की संख्या 16,876 थी.
महिला सुरक्षा के तमाम दावों के बीच प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जो चिंता का कारण है. जून में दुष्कर्म के दर्ज मुकदमों की संख्या 343 थी. जबकि जुलाई में यह आंकड़ा बढ़कर 385 हो गया है. इसके अलावा हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि, प्रदेश में डकैती और चोरी की घटनाओं में मामूली कमी भी देखने को मिली है.
पढ़ें: जयपुर रेंज आईजी बोले, अलवर में अपराध घटा, हत्या 41% और लूट 19% कम, गोतस्करी रोकने को बढ़ी नाकाबंदी
हत्या के प्रयास के मामले भी बढ़े: पुलिस मुख्यालय के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में बालिगों से दुष्कर्म के मामलों में 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जून में दुष्कर्म के 343 मामले दर्ज हुए थे. जबकि जुलाई में दुष्कर्म के दर्ज मामलों की संख्या 385 हो गई है. इसके साथ ही नकबजनी के मामलों में 11.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. नकबजनी के जून में 472 मुकदमे दर्ज हुए थे. जबकि जुलाई में इस तरह के 526 मुकदमे दर्ज हुए हैं. वहीं, हत्या के मामलों में 7.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जून में हत्या के 134 मुकदमों की तुलना में जुलाई में 144 मामले सामने आए हैं. इसी प्रकार हत्या के प्रयास के अपराध का आंकड़ा भी 6.18 फीसदी बढ़ा है. जून में हत्या के प्रयास के 194 मुकदमे दर्ज हुए. वहीं, जुलाई में यह आंकड़ा बढ़कर 206 हो गया.
पढ़ें: जयपुर पुलिस का एक्शन, 351 हार्डकोर बदमाश चिह्नित, 75 से ज्यादा गिरफ्तार, आर्थिक नाकाबंदी शुरू
अपहरण के मामलों में हुई बढ़ोतरी: इसके अलावा, प्रदेश में महिला अत्याचार के मामलों में भी इस साल जून की तुलना में जुलाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जून के मुकाबले जुलाई में महिला अत्याचार के मामलों में 6.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, पुलिस जांच में इनमें से 42 फीसदी मामले झूठे पाए जाने की बात सामने आई है. ऐसे मामलों में जांच के बाद पुलिस की ओर से एफआर पेश कर दी गई है. वहीं, अपहरण के मामलों में 4.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जून में अपहरण के 881 और जुलाई में 919 मुकदमे दर्ज हुए हैं.
पढ़ें: सावधान! राखी पर व्हाट्सएप पर आ रहे बधाई संदेश और .apk फाइलें खाली कर सकती हैं आपका बैंक खाता
डकैती के मामलों में 75 फीसदी की कमी आई: इस बीच, डकैती के मामलों में 75 फीसदी कमी देखने को मिली है. जुलाई में जून की तुलना में कुछ गंभीर अपराधों में कमी भी देखने को मिली है. जून में प्रदेश में डकैती के कुल 8 मामले सामने आए थे. जबकि जुलाई में डकैती के दो मुकदमे दर्ज हुए हैं. इस प्रकार डकैती के मामलों में 75 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं, चोरी के मामलों में भी 0.78 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. प्रदेश में जून में चोरी के 2,955 मुकदमे दर्ज हुए थे. जबकि जुलाई में चोरी के 2,932 मुकदमे दर्ज हुए हैं. जबकि लूट के दोनों महीनों में 66-66 मुकदमे दर्ज हुए हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: मंत्री से विवाद के बाद एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर, जानिए कौन हैं RAS सोहन सिंह

Rajasthan Vidhan sabha Monsoon session Live: राजस्थान विधानसभा के गेट के बाहर बैठा विपक्ष, सिर्फ मिनट ही चल पाया सदन

RPSC Police Final Result 2026: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link - rpsc rajasthan police si telecom pet final result 2026 released here is direct link to download it


