कौन हैं राजस्थान के ये RAS अधिकारी, जिन्हें किया सस्पेंड, विवादों ने रहा है पुराना नाता
राजस्थान सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया। प्रदेश सरकार ने RAS अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री पर निलंबन की कार्रवाई की है। करौली के रहने वाले बलवंत सिंह लिग्री वर्ष 2021 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। जयपुर: राज्य सरकार ने राजस्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया। प्रदेश सरकार ने RAS अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री पर निलंबन की कार्रवाई की है। करौली के रहने वाले बलवंत सिंह लिग्री वर्ष 2021 बैच के आरएएस अधिकारी हैं।
जयपुर: राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में शासन उप सचिव लेखराज सैनी ने आदेश जारी किए हैं। निलंबन ऑर्डर में स्पष्ट हवाला दिया गया है कि बलवंत सिंह लिग्री के खिलाफ विभागीय जांच विचारणीय है। ऐसे में सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरएएस बलवंत सिंह को राज्य सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन के समय उनका मुख्यालय शासन सचिव कार्मिक विभाग में शासन सचिवालय रहेगा।
कौन हैं बलवंत सिंह लिग्री
करौली के रहने वाले बलवंत सिंह लिग्री वर्ष 2021 बैच के आरएएस अफसर हैं। वे झुंझुनूं, अलवर और भीलवाड़ा में उपखंड अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। अक्टूबर 2017 में उन्हें केवल 15 दिन के लिए मुंसिपल कॉर्पोरेशन अलवर का कमिश्नर बनाया गया। बाद में वे एडीएम डीडवाना और गंगानगर भी रहे। वहां भी कुछ समय के बाद ही उन्हें हटा दिया गया। बाद में उन्हें जयपुर विकास प्राधिकरण में डिप्टी कमिश्नर लगाया गया।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हटवाया कैबिनेट मंत्री ने
प्रदेश में भजनलाल शर्मा सरकार बनने के कुछ दिनों बाद ही आरएएस बलवंत सिंह लिग्री को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विशेष सहायक अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई। करीब ढाई वर्ष तक लिग्री कैबिनेट मंत्री के विशेष सहायक के रूप में कार्य करते रहे। बाद में जब उनके कारनामे सामने आने लगे तो खुद कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लिग्री को हटाने का आग्रह किया। मंत्री के पत्र के बाद सरकार ने लिग्री को हटा दिया।
जेडीए में रहते समय लगे भ्रष्टाचार के आरोप
बलवंत सिंह लिग्री जब जयपुर विकास प्राधिकरण में पदस्थ थे। तब एक विवादित भूमी से उनका नाम विवादों में जुड़ा था। हालांकि जेडीए में वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेशकीमती जमीन के विवादित प्रकरण में उनका नाम उछलने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। अब वही मामला फिर से प्रकाश में आया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


