लक्ष्मणगढ़ की संजू जाखड़ की RAS परीक्षा में 35वीं रैंक: इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर और राजस्थान पर्यटन पर पूछा सवाल, अभी तहसीलदार पद की ले रही ट्रेनिंग - Laxmangarh (Sikar) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Laxmangarh - Sanjoo Jakhar RAS Rank | Rajasthan Tehsildar Training | Jknt लक्ष्मणगढ़ की संजू जाखड़ की RAS परीक्षा में 35वीं रैंक:इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर और राजस्थान पर्यटन पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Laxmangarh
- Sanjoo Jakhar RAS Rank | Rajasthan Tehsildar Training | Jknt
लक्ष्मणगढ़ की संजू जाखड़ की RAS परीक्षा में 35वीं रैंक:इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर और राजस्थान पर्यटन पर पूछा सवाल, अभी तहसीलदार पद की ले रही ट्रेनिंग
- कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़ के सांखू गांव की संजू जाखड़ ने RAS-2024 परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले, संजू ने RAS-2023 में भी 166वीं रैंक हासिल की थी और वर्तमान में वे राजस्थान तहसीलदार सेवा में चयनित होकर अजमेर में ट्रेनिंग ले रही हैं। यह उनका चौथा प्रय
संजू जाखड़ इससे पहले सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। उससे पहले, उन्होंने बैंक में क्लर्क के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर व राजस्थान पर्यटन पर पूछा सवाल
इंटरव्यू के दौरान उनसे महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस हर्ष पोद्दार द्वारा सिंधुदुर्ग में विकसित एआई आधारित भीड़ प्रबंधन मॉडल के बारे में पूछा गया। संजू ने इस मॉडल की सटीक जानकारी देते हुए बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उनके इस जवाब से साक्षात्कार पैनल काफी प्रभावित हुआ।
एक अन्य प्रश्न जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के पर्यटन में अंतर और राजस्थान में लागू किए जा सकने वाले नवाचारों पर केंद्रित था। इस पर संजू ने स्पष्ट किया कि जहां जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बर्फ का आनंद लेने जाते हैं, वहीं राजस्थान में संस्कृति और रेगिस्तान मुख्य आकर्षण हैं।
उन्होंने राजस्थान में पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, एआई का उपयोग बढ़ाने और पर्यटन स्थलों पर एआर/वीआर आधारित वर्चुअल टूर की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इसके तहत क्यूआर कोड के माध्यम से पर्यटकों को किसी भी स्थान की पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी, जिससे गाइड पर निर्भरता कम होगी।
नानाजी को दिया श्रेय
संजू अपनी सफलता का श्रेय अपने नानाजी को देती हैं, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। संजू ने बीटेक की पढ़ाई की है। व्यक्तिगत जीवन में, संजू एक बेटी की मां हैं। उनके पति भी राजकीय सेवा में हैं और डिफेंस अकाउंट डिपार्टमेंट में एएओ (AAO) के पद पर कार्यरत हैं।
…….
RAS रिजल्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:बड़े के बाद छोटे भाई की भी 9वीं रैंक आई, पहले प्रयास में 23 साल की शालू का सिलेक्शन
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


