अशोक नगर चोरीकांड में बड़ा मोड़, मास्टरमाइंड इरफान की कुंडली खंगालने रांची पहुंची राजस्थान पुलिस - ranchi jaipur theft rajasthan police hunts mastermind irfan
अशोक नगर चोरीकांड में बड़ा मोड़, मास्टरमाइंड इरफान की कुंडली खंगालने रांची पहुंची राजस्थान पुलिस रांची के अशोक नगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं, जिसके मास्टरमाइंड मोहम्मद इरफान की तलाश में राज…

सौजन्य से:- Jagran
अशोक नगर चोरीकांड में बड़ा मोड़, मास्टरमाइंड इरफान की कुंडली खंगालने रांची पहुंची राजस्थान पुलिस
रांची के अशोक नगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं, जिसके मास्टरमाइंड मोहम्मद इरफान की तलाश में राजस्थान पुलिस रांची पहुंची है ...और पढ़ें
HighLights
- रांची की हाई प्रोफाइल चोरी के तार राजस्थान से जुड़े।
- मास्टरमाइंड इरफान की पत्नी और सहयोगी गिरफ्तार, लाखों बरामद।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की घटना के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं। अंतरराज्यीय चोर गिरोह के कुख्यात सरगना मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले की तलाश और उसके पूरे गिरोह का ब्योरा जुटाने के लिए राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम रांची पहुंच चुकी है।
राजस्थान के जयपुर (सोहाला) में पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को ठीक इसी तरह की एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जहां से शातिर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और पांच लाख रुपये नकद उड़ा लिए थे। उस घटना के सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी इरफान को स्पष्ट रूप से देखा गया है, जिसके बाद राजस्थान पुलिस अब रांची पुलिस के साथ मिलकर इस बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
अशोक नगर कांड में रांची पुलिस को इरफान की है तलाश
अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में त्रिवेणी ग्रुप के बिल्डर अखिलेश पांडेय के आवास पर बीती 9 जुलाई को इरफान ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस को इरफान की तलाश है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने एक विशेष जांच दल का गठन किया। तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से एसआईटी ने बेहद कम समय में इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।
खबरें और भी
पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इरफान और अन्य आरोपित चोरी करने के लिए करीब 80 लाख रुपये मूल्य की जगुआर कार से रांची आए थे और फर्जी पहचान पत्र के आधार पर शहर के एक होटल में ठहरे थे।
चोरी की तकनीक और बड़े पैमाने पर बरामदगी
गिरोह का सरगना इरफान बेहद शातिर है और वह उपग्रह आधारित थ्रीडी इमेजिंग तकनीक का उपयोग कर पहले निशाना बनाए जाने वाले घरों की रेकी करता था। रांची पुलिस ने मामले में अब तक कड़ी कार्रवाई करते हुए इरफान की पत्नी गुलशन परवीन (सीतामढ़ी, बिहार) और उसकी एक अन्य महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसके साथ ही पुलिस ने गिरोह के एक अन्य प्रमुख गुर्गे समीर खान उर्फ कबीर खान को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापामारी के दौरान अपराधियों के पास से 17.36 लाख रुपये नकद, चोरी के पैसों से खरीदी गई लग्जरी जगुआर कार और बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 65 लाख रुपये मूल्य के सोने और मोती के कीमती आभूषण बरामद किए हैं।
जांच के केंद्र में राजस्थान पुलिस
रांची में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारियों और बरामदगी के बाद राजस्थान पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई है। जयपुर के सोहाला इलाके में हुई चोरी के तौर-तरीके और अशोक नगर की घटना में शत-प्रतिशत समानता पाई गई है।
राजस्थान पुलिस का मुख्य फोकस इस समय फरार सरगना इरफान का पूरा आपराधिक इतिहास (डोजियर) प्राप्त करना और उसके अंतरराज्यीय नेटवर्क के उन कड़ियों को जोड़ना है जो जयपुर कांड से जुड़ी हैं। जयपुर पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चेहरे का मिलान रांची पुलिस द्वारा चिह्नित किए गए इरफान से हो चुका है।
दोनों राज्यों की पुलिस अब आपसी समन्वय से देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले इस गिरोह के ठिकानों पर छापामारी कर रही है ताकि मुख्य सरगना को जल्द से जल्द दबोचा जा सके। पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड मिलने के बाद आरोपितों से पूछताछ कर जांच शुरू की जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना

जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

राजस्थान में हेरोइन और विदेशी हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जांच जारी


