होमकृषिRajasthan Weather: आज से थमेगा झमाझम का दौर, मानसून की बारिश को तरसेंगे कई जिले, जानें ताजा मौसम अपडेट
कृषि

Rajasthan Weather: आज से थमेगा झमाझम का दौर, मानसून की बारिश को तरसेंगे कई जिले, जानें ताजा मौसम अपडेट

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मानसून आज से कमजोर हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित तमाम जिलों में कल हुई बारिश के बाद अब एक सप्ताह हल्की बूंदाबांदी ही कुछ जिलों में होगी। NBT पर आगे जानिए आपके जिले के मौसम का…

Navbharat Times के अनुसार27 अगस्त 2026 को 03:30 am बजे
Rajasthan Weather: आज से थमेगा झमाझम का दौर, मानसून की बारिश को तरसेंगे कई जिले, जानें ताजा मौसम अपडेट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मानसून आज से कमजोर हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित तमाम जिलों में कल हुई बारिश के बाद अब एक सप्ताह हल्की बूंदाबांदी ही कुछ जिलों में होगी। NBT पर आगे जानिए आपके जिले के मौसम का हाल।

जयपुर: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश के बाद अब मानसून सुस्त पड़ने जा रहा है। जयपुर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में हुई अच्छी बारिश से कई बांधों का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 27 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी।

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मानसून का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

एक सप्ताह तक कमजोर रहेगा मानसून

दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी पूरे एक सप्ताह तक कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने का अनुमान जताया गया है। मानसून सुस्त पड़ते ही पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके विपरीत पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे: करौली में सर्वाधिक बारिश, 10 जिलों में मेहरबान रहे मेघ

बीते 24 घंटों में जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर 2 इंच तक पानी बरसा है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश करौली के सपोटरा में 47 मिमी (MM) दर्ज की गई।

उफान पर नदियां, लबालब हुए बांध और खोले गए गेट

हालिया बारिश से प्रदेश के प्रमुख बांधों में पानी की जोरदार आवक हुई है।

कालीसिंध और नवनेरा डैम: झालावाड़ में कालीसिंध नदी में लगातार आवक के चलते बांध का 1 गेट खोलकर 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कोटा स्थित नवनेरा बांध के 3 गेट खोलकर 25,000 क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी की जा रही है।

बीसलपुर में राहत: त्रिवेणी नदी का जलस्तर 2.30 मीटर से ऊपर बहने के कारण राजधानी जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर बांध का गेज बुधवार को 4 सेंटीमीटर बढ़ गया।

अन्य जलाशयों का हाल: कोटा बैराज, जवाहर सागर, ईसरदा, गालवा, पार्वती डैम और गुढ़ा बांध में भी पानी का गेज लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सितंबर के पहले सप्ताह तक प्रदेशवासियों को तेज बारिश से राहत रहेगी और केवल स्थानीय मौसमी तंत्र से ही हल्की बूंदाबांदी संभव है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें