होमखेलRajasthan Weather: बादल आए पर बरसे नहीं, राजस्थान में मानसून पर कब तक रहेगा 'ब्रेक'? आज इन 2 जिलों में बारिश
खेल

Rajasthan Weather: बादल आए पर बरसे नहीं, राजस्थान में मानसून पर कब तक रहेगा 'ब्रेक'? आज इन 2 जिलों में बारिश

राजस्थान में मानसून पर लगे ब्रेक के बाद तापमान में बढ़ोतरी लगातार दर्ज की जा रही है। जयपुर सहित कई शहरों में बादल छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने आज दो जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। जयपुर…

Navbharat Times के अनुसार14 जुलाई 2026 को 05:31 am बजे
Rajasthan Weather: बादल आए पर बरसे नहीं, राजस्थान में मानसून पर कब तक रहेगा 'ब्रेक'? आज इन 2 जिलों में बारिश

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में मानसून पर लगे ब्रेक के बाद तापमान में बढ़ोतरी लगातार दर्ज की जा रही है। जयपुर सहित कई शहरों में बादल छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने आज दो जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

जयपुर: राजस्थान में जुलाई के महीने में जहां झमाझम बारिश की उम्मीद की जा रही थी, वहीं मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर अचानक पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन वे बिना बरसे ही आगे निकल रहे हैं। बीते सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा रहा, लेकिन धरती प्यासी ही रह गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

सूरज के तीखे तेवर: श्रीगंगानगर में पारा 41.5 डिग्री पार

बारिश का दौर थमते ही राजस्थान के मौसम में एक बार फिर मई-जून जैसी तपिश का अहसास होने लगा है। सूरज के तेवर तीखे होते ही अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मरुधरा के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास या उससे पार पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके अलावा सीमावर्ती और पश्चिमी जिलों में भी गर्मी ने बेहाल कर रखा है। फलोदी में अधिकतम पारा 39.4 डिग्री, बीकानेर में 39.2, अलवर में 38.1, पिलानी (झुंझुनूं) में 38.2, जैसलमेर में 38.4, चूरू में 38.6 और हनुमानगढ़ के संगरिया में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और भीषण गर्मी के इस डबल अटैक ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम? सिर्फ दो जिलों में 'येलो अलर्ट'

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन की स्थिति में बदलाव के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली मानसूनी गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण आज (मंगलवार) पश्चिमी राजस्थान के दो सीमावर्ती जिलों जैसलमेर और बीकानेर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसके अलावा राज्य के बाकी 31 जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और धूप-छांव का खेल जारी रहने का अनुमान है।

प्रदेश को बादलों के बरसने का इंतजार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है, बल्कि यह एक 'मॉनसून ब्रेक' की स्थिति है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी में कमी आने के कारण ऐसा हो रहा है। आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेशवासियों को इस कड़कड़ाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके बाद ही राज्य में एक बार फिर मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। तब तक के लिए राजस्थान को बादलों के बरसने का इंतजार करना होगा।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें