Rajasthan Weather :राजस्थान के करीब पहुंचा मानसून; 2 जुलाई से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, कई जिलों में भारी बरसात का अनुमान
Rajasthan Weather :राजस्थान के करीब मानसून; 2 जुलाई से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, कई जिलों में भारी बरसात का अनुमान राजस्थान में मानसून की रफ्तार बढ़ने के संकेत हैं। 2 जुलाई से बारिश तेज होगी, जबकि 3-5 जुलाई के बीच पूर्वी राज…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan Weather :राजस्थान के करीब मानसून; 2 जुलाई से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, कई जिलों में भारी बरसात का अनुमान
राजस्थान में मानसून की रफ्तार बढ़ने के संकेत हैं। 2 जुलाई से बारिश तेज होगी, जबकि 3-5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब हेडलाइन
कोटा-उदयपुर संभाग में अगले 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश जारी रहने की संभावना, पश्चिमी राजस्थान में उमस और गर्मी का डबल अटैक
खबर
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वहीं 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 3 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के और अधिक क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होंगी। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। इससे प्रदेश में लंबे समय से चल रही गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
हालांकि पश्चिमी राजस्थान के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले 3-4 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नमी की मात्रा अधिक होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
यह भी पढें- पुणे मर्डर केस: सिया को जोधपुर-उदयपुर घुमाता रहा चेतन, शादी से पहले देखा था डेस्टिनेशन वेडिंग का होटल
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब से बिहार तक फैली मौसमी ट्रफ सक्रिय बनी हुई है। इसके अलावा हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे राजस्थान में बारिश की गतिविधियों को और बल मिलने की संभावना है।
कहां रहेगा ज्यादा असर?
-कोटा और उदयपुर संभाग: अगले 3-4 दिन बारिश और मेघगर्जन।-जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग: हल्की से मध्यम बारिश के आसार।
-2 जुलाई से: दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ेगी।
-3 से 5 जुलाई: कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश संभव।
-जोधपुर-बीकानेर संभाग: 42-44°C तक तापमान, उमस बनी रहेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


