होमक्राइमजयपुर-अजमेर हाइवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे
क्राइम

जयपुर-अजमेर हाइवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे

जयपुर-अजमेर हाइवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे मोखमपुरा की घटना, चित्तौड़गढ़ से जयपुर जा रही बस तकनीकी खामी के चलते खड़ी थी सड़क किनारे. Published : June 29, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार29 जून 2026 को 06:27 am बजे
जयपुर-अजमेर हाइवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर-अजमेर हाइवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे

मोखमपुरा की घटना, चित्तौड़गढ़ से जयपुर जा रही बस तकनीकी खामी के चलते खड़ी थी सड़क किनारे.

Published : June 29, 2026 at 11:36 AM IST

जयपुर : आज सोमवार सुबह जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. यह हादसा मोखमपुरा के पास हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जबकि मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मोखमपुरा थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

जयपुर के रहने वाले हैं मृतक और घायल : थानाधिकारी सुरेश बताया कि बस सवार लोग चित्तौड़गढ़ से जयपुर की तरफ जा रहे थे. बस का एक्सेल टूटने से बस खराब हो गई और सड़क किनारे रुकी हुई थी. इस हादसे में घाट की गुनी (जयपुर) निवासी मधुराज (30), चांदपोल (जयपुर) निवासी राहुल हरिजन (29) और राजपूतों का मोहल्ला, कानोता (जयपुर) निवासी भंवर सिंह राजावत की मौत हो गई. जबकि हीदा की मोरी, जयपुर निवासी कांता (51) रोहन (21), वर्षा (16), कार्तिक (8), पुरानी बस्ती जयपुर निवासी रेखा (43), और बलोदा का रास्ता (जयपुर) निवासी चंचल आदिवाल (13) घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इसे भी पढ़ें: झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई कार ने कांस्टेबल को कुचला, मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे : उन्होंने बताया कि जयपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने गए थे. वे वापस जयपुर लौट रहे थे. रास्ते में मोखमपुरा के पास उनकी बस का एक्सेल टूट गया. बस का चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर मरम्मत कर रहा था. इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार है. मृतकों के शवों को बगरू के उपजिला अस्पताल में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे. घायलों की हालत स्थिर है.

इसे भी पढ़ें: हाईवे पर हादसा: बहरोड़ में रेसर बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, युवक और बुजुर्ग दोनों की दर्दनाक मौत

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें