Rajasthan Weather: राजस्थान में सावन के पहले सोमवार झमाझम बरसे बादल, अब एक हफ्ते धीमी पड़ेगी मानसून की चाल
सावन के पहले सोमवार को जयपुर, बीकानेर, जालोर और जोधपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकने से अगले एक हफ्ते बारिश की गतिविधियां धीमी रहेंगी। जयपुर: सावन के पहले…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सावन के पहले सोमवार को जयपुर, बीकानेर, जालोर और जोधपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकने से अगले एक हफ्ते बारिश की गतिविधियां धीमी रहेंगी।
जयपुर: सावन के पहले सोमवार को राजस्थान के बड़े हिस्से पर मानसून मेहरबान रहा। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, करौली, दौसा, सीकर और जालोर समेत कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई शहरों में जलभराव और हादसों के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
जलभराव और हादसों ने बढ़ाईं मुश्किलें
राजधानी जयपुर में तेज बारिश के चलते प्रसिद्ध एमआई रोड पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जालोर में सड़कों पर पानी बहने से दुकानों के भीतर तक पानी घुस गया। वहीं बीकानेर के अरजनसर इलाके में भी देखते ही देखते मुख्य बाजार दरिया में तब्दील हो गया।
बाड़मेर में रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बिशाला-सोनड़ी मार्ग पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक और दो बाइक सवार गहरे पानी के बीच फंस गए। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रस्सों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दूसरी ओर, डूंगरपुर के बिछीवाड़ा स्थित धामोद में रविवार रात सरकारी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे स्कूल के एक कमरे की छत और पीछे की दीवार पूरी तरह ढह गई। घटना रात के समय होने के कारण स्कूल खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जोधपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरी, 8 साल की बच्ची की मौत
बारिश के बीच जोधपुर से एक दुखद खबर सामने आई। शहर के नागोरी सिलावटों का बास (ईसाई स्कूल के पास) इलाके में एक पुराने मकान की छत ढह गई। हादसे के समय परिवार कमरे में सो रहा था। इस दर्दनाक घटना में 8 साल की मासूम अलसिफा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार अलसुबह परिवार कमरे में सो रहा था, तभी अचानक छत की पट्टियां भरभराकर गिर गईं। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान में काफी सीलन आ गई थी, जो हादसे की वजह बनी।
सदर कोतवाली थानाधिकारी माणकराम विश्नोई
घटना के बाद नगर निगम की टीम ने एहतियात के तौर पर जर्जर मकान को सील कर दिया है।
आज और आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी। अगले एक सप्ताह तक मानसून के कुछ कमजोर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन उत्तर दिशा की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके असर से जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी दर्ज की जाएगी।
3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम ही है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान HC ने जजों के बंगलों, स्कूलों, मंदिरों को वक्फ संपत्तियों के रूप में दिखाए जाने की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया

जयपुर VIDEO: कांग्रेस में 'आलाकमान' की सियासत, चौथी बार गहलोत सरकार के नारों से शुरू हुआ विवाद, देखिए ये खास रिपोर्ट

राजस्थान में गरज-चमक और हल्की बारिश की भविष्यवाणी, IMD ने जारी किया अपडेट


