होमशिक्षा-करियरRajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव - rajasthan safai karmi recruitment applications open for 24752 safai karmi posts in rajasthan candidates to be selected via lottery
शिक्षा-करियर

Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव - rajasthan safai karmi recruitment applications open for 24752 safai karmi posts in rajasthan candidates to be selected via lottery

Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 28 सितंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीद…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 06:57 am बजे
Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव - rajasthan safai karmi recruitment applications open for 24752 safai karmi posts in rajasthan candidates to be selected via lottery

सौजन्य से:- Jagran

Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 28 सितंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HighLights

- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 28 सितंबर तक रहेगा आवेदन का मौका।

- बिना पढ़े-लिखे लोग भी भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में सफाई कर्मी के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 15 अगस्त से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और पढ़े-लिखे नहीं हैं उनके पास सुनहरा मौका है। अनपढ़ व्यक्ति भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 सितंबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती के लिए उम्र

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकता हैं। हालांकि, इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

सभी उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के उपरान्त Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करके मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

लॉटरी के माध्यम से होगा चयन

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। नगरीय निकाय में 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

सफाई कर्मचारी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7410 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें