राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन शुरू, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी की जानकारी
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो गई है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को 28 सितंबर, 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।

सौजन्य से:- jagran.com
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, बिना पढ़े-लिखे कर सकते हैं अप्लाई
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
HighLights
- आवेदन आज से शुरू।
- कुल 24,752 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान की ओर से सफाई कर्मचारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 अगस्त से शुरू कर दी गई है। जिनके पास कोई भी पात्रता नहीं है और राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे उम्मीदवार Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 सितंबर, 2026 तक का मौका दिया गया है।
भर्ती संबंधित विविरण
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 475 पद और नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 24,277 पद आरक्षित किए गए हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चीहिए।
- आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
- इस पद के लिए बिना पढ़े लिखे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना भी जरूरी है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Form Link
इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन माध्यम में आवेदन
सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर दें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


