Rajasthan Police SI 2021 Exam City Slip: राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप sso.rajasthan.gov.in पर जारी
टॉप सर्च Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 12:34 PM IST | 2 mins read राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)ने राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनल…

सौजन्य से:- Careers360
टॉप सर्च
Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 12:34 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)ने राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मीडिएटर या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की चेतावनी दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 17 सितंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों से बचने के लिए ई-प्रवेश पत्र पर अंकित पते का फिजिकल सत्यापन परीक्षा तिथि से पहले ही कर लें ताकि परीक्षा के दिन देरी न हो।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती की पुनः परीक्षा, 2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली में 'सामान्य हिन्दी' का प्रश्न-पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में 'सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान' का प्रश्न-पत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न-पत्र में OMR आंसर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले तक ही दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा जांच, चेहर की पहचान/थंब इम्प्रेशन आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके, इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से लगभग 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
पहचान के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना अपडेटेड पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र जिसमें स्पष्ट रंगीन फोटो हो) लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र पर भी नए स्पष्ट रंगीन फोटो ही चिपकाएं।
Also read Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 11 अक्टूबर से आवेदन
आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मीडिएटर या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की चेतावनी दी है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर अनुचित मांग या प्रलोभन देने वालों की शिकायत प्रमाण सहित आयोग के कंट्रोल रूम (0145-2635200, 2635212, 2635255) पर की जा सकती है। परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने और संपत्ति जब्त करने का कड़ा प्रावधान है।
MakeCAREERS360
My Trusted SourceAdd as a preferred source on google[अगली खबर
]
[नवीनतम शिक्षा समाचार
]
[सम्बंधित खबर
]
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के मुख्यमंत्री का आरोप कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति में लिप्त है | Congress engages in politics of lies and loot: Rajasthan CM (Photo: @BhajanlalBjp/X)

राजस्थान में माइनिंग विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारे गए रेंजर को शहीद का दर्जा देने की मांग हुई तेज | Calls grow for martyr status to ranger killed during anti-mining operation in Rajasthan

राजस्थान: प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने गए फॉरेस्ट रेंजर को डंपर से कुचला, मौत


