विदेश में बैठे चार गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, आधा दर्जन स्वजनों को किया गिरफ्तार - rajasthan police arrests gangsters families operating abroad
विदेश में बैठे चार गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, आधा दर्जन स्वजनों को किया गिरफ्तार विदेश में बैठे चार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए राजस्थान पुलिस ने उनके आधा दर्जन स्वजनों को गिरफ्तार किया है। ये स्वजन गैंगस्टरों के इ…

सौजन्य से:- Jagran
विदेश में बैठे चार गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, आधा दर्जन स्वजनों को किया गिरफ्तार
विदेश में बैठे चार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए राजस्थान पुलिस ने उनके आधा दर्जन स्वजनों को गिरफ्तार किया है। ये स्वजन गैंगस्टरों के इशारे पर रंगदारी ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। विदेश में बैठे चार गैंग्स्टरों पर शिकंजा कसते हुए उनके स्वजनों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आधा दर्जन लोग विदेश में बैठे अपने गैंग्स्टर पुत्र या भाई के इशारे पर व्यापारियों को फोन कर रंगदारी के लिए धमकी देने के साथ ही मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तस्करी करते थे।
पिछले तीन दिन में राजस्थान पुलिस ने अभियान चलाकर चार गैंग्स्टरों के स्वजनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कनाड़ा में बैठे गैंग्स्टर रोहित गोदारा के पिता संतदास (70) एवं मां गीता देवी (68) को गुरूवार रात को राज्य के बीकानेर जिले में स्थित कपूरीसर गांव से गिरफ्तार किया है।
रोहित गोदारा कपूरीसर गांव का मूल निवासी है। रोहित गोदारा के बड़े भाई हनुमान को भी पुलिस ने सिरोही एवं आबू रोड़ के बीच से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। माता-पिता पर रोहित के कहने से व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगने एवं धमकी देने का आरोप है। वहीं हनुमान पर रोहित के कहने से बदमाशों को हथियार एवं मादक पदार्थ पहुंचाने का आरोप है। वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमान बदमाशों को नकद राशि भी पहुंचाता था।
तस्करी के मामले में रोहित गोदारा के बड़े भाई हनुमान की भूमिका है। हनुमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
- हरीशंकर शर्मा,पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर
विदेश में बैठे गैंग्स्टर वीरेंद्र चारण के पिता नरेन्द्र चारण (65) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वीरेंद्र के कहने पर नरेंद्र रंगदारी की रकम उसकी गैंग के सदस्यों से लेकर अपने पास रखने के साथ ही खुद भी व्यापारियों को फोन कर धमकी देते थे।पुलिस की सूचना के अनुसार वीरेंद्र चारण वर्तमान में दुबई में बैठकर राजस्थान,पंजाब एवं हरियाणा में अपनी गैंग के सदस्यों के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी एवं रंगदारी वसूलने का काम करता है।
14 मई को सुबह कांग्रेस नेता राजकुमार के घर फायरिंग के मामले में पंजाब के दो शूटरों हरदीत और रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो रोहित गोदारा एवं वीरेंद्र चारण के माता-पिता का नाम सामने आया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
- निश्चय प्रसाद एम,पुलिस अधीक्षक, चूरू
वीरेंद्र मूल रूप से राजस्थान में चूरू जिले के बोबासर चारणान गांव का निवासी है। रोहित के माता-पिता एवं वीरेंद्र के पिता को गांव से पकड़कर पुलिस पहले चूरू जिले के रतनगढ़ पुलिस थाने लेकर पहुंची और वहां पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रोहित एवं वीरेंद्र की गैंग के दो सदस्यों मोनू चौधरी और अनीश को पिछले दिनों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी से गैंग्स्टर महेंद्र के पिता चंदनमल एवं गैंग्स्टर राहुल रिणवा के जीजा शिव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। राज्य में चूरू, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर जिलों के कई क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को भी छापेमारी कर लोगों से पूछताछ की है। वहीं गिरफ्तार किए गए रोहित, वीरेंद्र, महेंद्र एवं राहुल के स्वजनों से शनिवार को लगाातर दूसरे दिन पूछताछ जारी रही।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा


