होम›राजनीति›Rajasthan Panchayat Election: CM Bhajanlal Sharma
राजनीति

Rajasthan Panchayat Election: CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों का फोकस पंचायत चुनाव पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोटा दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों…

News Watch India के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे
Rajasthan Panchayat Election: CM Bhajanlal Sharma

सौजन्य से:- News Watch India

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों का फोकस पंचायत चुनाव पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोटा दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह नगरीय निकायों में पार्टी ने जीत दर्ज की है, उसी तरह पंचायत राज चुनाव में भी बीजेपी को आगे लाना है।

कोटा में बीजेपी के निर्माणाधीन कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है। उनके मुताबिक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायतों और नगरीय निकायों के जरिए नीचे तक पहुंचता है। ऐसे में उन्होंने पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को जिताने की (Rajasthan Panchayat Election) अपील की।

‘पंचायत चुनाव में भी जोड़ना है तीसरा इंजन’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में एक और इंजन जोड़ा गया है और अब पंचायत राज चुनाव में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़ना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि शहरों में चुनाव खत्म होने के बाद अब जीते हुए पार्षदों के साथ-साथ चुनाव लड़ चुके कार्यकर्ताओं को भी पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। सीएम ने कार्यकर्ताओं से जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों में काम करने और पार्टी को चुनाव में आगे ले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी को मिलकर (Rajasthan Panchayat Election) काम करना होगा।

जयपुर में युवाओं के बीच पहुंचे नितिन नवीन-भजनलाल शर्मा, AI और सही राह पर दिया संदेश

जनता विकास चाहती है: सीएम

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है और सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं के लिए पंचायतों और नगरीय निकायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि जनता को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों के हर काम में सहयोग करने की बात कही। पंचायत चुनाव को लेकर सीएम का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राज्य निर्वाचन आयोग ने भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग वार्ड आरक्षण से जुड़ी जानकारी की जांच कर रहा है और चुनाव कार्यक्रम (Rajasthan Panchayat Election) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

Rajasthan News: जयपुर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, भजनलाल शर्मा संग स्वच्छता अभियान में हुए शामिल

जल समझौतों का भी किया जिक्र

कोटा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान से जुड़े अंतरराज्यीय जल समझौतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में हुए 10 अंतरराज्यीय जल समझौतों में से चार राजस्थान से जुड़े हैं। उन्होंने पीकेसी-ईआरसीपी का उदाहरण देते हुए इसे एक लाख करोड़ रुपये की योजना बताया और कहा कि इसका काम शुरू हो गया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के साथ हुए यमुना जल समझौते का भी उल्लेख किया, जिसकी लागत उन्होंने 35 हजार करोड़ रुपये (Rajasthan Panchayat Election) बताई।

मुख्यमंत्री ने नर्मदा समझौते का भी जिक्र किया, जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसाऊ डैम समझौते की जानकारी दी, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। राजस्थान सरकार भी इन अंतरराज्यीय जल परियोजनाओं को ग्रामीण विकास और जल उपलब्धता से जोड़कर (Rajasthan Panchayat Election) देख रही है।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कोटा में संगठन की बैठक भी हुई

कोटा पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, जिला अध्यक्ष राकेश जैन और देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरल पार्क स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के सभागार में पार्टी संगठन की बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के साथ (Rajasthan Panchayat Election) चुनावी रणनीति को लेकर भी बातचीत की गई।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

पंचायत चुनाव पर बढ़ रहा फोकस

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर काम चल रहा है। मौजूदा तैयारी के अनुसार पंचायत चुनाव चार चरणों में होने की संभावना है, हालांकि अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अभी बाकी है। ऐसे में बीजेपी के लिए नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव अगली बड़ी राजनीतिक चुनौती हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा में कार्यकर्ताओं को इसी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर (Rajasthan Panchayat Election) पर सक्रिय होने का संदेश दिया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद BJP-कांग्रेस ने कसी कमर, रणनीति में बदलाव की तैयारी
राजनीति

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद BJP-कांग्रेस ने कसी कमर, रणनीति में बदलाव की तैयारी

2.8K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.8K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

राजस्थान: पंचायत चुनाव पर भाजपा का फोकस, झालावाड़ में सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
राजनीति

राजस्थान: पंचायत चुनाव पर भाजपा का फोकस, झालावाड़ में सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

राजस्थान: बच्चे के पासपोर्ट पर पिता का नाम जरूरी नहीं, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
राजनीति

राजस्थान: बच्चे के पासपोर्ट पर पिता का नाम जरूरी नहीं, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला