होम›खेल›बाबा श्याम के दरबार में आज CM भजनलाल शर्मा देंगे हाजिरी, सीकर में सियासी फेरे ने मचाई हलचल
खेल

बाबा श्याम के दरबार में आज CM भजनलाल शर्मा देंगे हाजिरी, सीकर में सियासी फेरे ने मचाई हलचल

फतेहपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे CM मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे अहम सियासी पहलू फतेहपुर में होने वाला भाजपा पदाधिकारियों के साथ संवाद माना जा रहा है। यहां सीकर, झुंझुनूं, चूरू और बीकानेर के भाजपा संगठन से…

Navbharat Times के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
बाबा श्याम के दरबार में आज CM भजनलाल शर्मा देंगे हाजिरी, सीकर में सियासी फेरे ने मचाई हलचल

सौजन्य से:- Navbharat Times

फतेहपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे CM

मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे अहम सियासी पहलू फतेहपुर में होने वाला भाजपा पदाधिकारियों के साथ संवाद माना जा रहा है। यहां सीकर, झुंझुनूं, चूरू और बीकानेर के भाजपा संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। लगभग 150 मंडल अध्यक्षों और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों के इस संवाद में शामिल होने की संभावना है। पंचायती राज चुनावों से पहले मुख्यमंत्री का यह मंथन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।खाटू में बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 अक्टूबर को खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दर्शन-पूजन कर प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। खाटूश्यामजी में हाल ही में नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय रहा था, जहाँ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस की विनीता पूनियां ने भाजपा की प्रेम देवी को एक वोट से हराया था।फतेहपुर में लाभार्थियों से मुलाकात, फिर संगठन का 'मंथन'

मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 2 बजे फतेहपुर के चमड़िया कॉलेज पहुंचेंगे, जहाँ वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और योजनाओं के तहत लाभ वितरित करेंगे। इसके बाद निमावत स्कूल क्षेत्र में बनाए जा रहे हेलीपैड के आसपास भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें सीकर, झुंझुनूं, चूरू और बीकानेर के भाजपा जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह बैठक आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है।प्रशासन से लेकर संगठन तक दौड़-धूप तेज

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीकर कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जयपुर से आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सीकर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा और श्रवण कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीकर से बाहर तक दिखेगी दौरे की सियासी गर्माहट

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम सीकर जिले में है, लेकिन फतेहपुर बैठक में झुंझुनूं, चूरू और बीकानेर के संगठन को भी आमंत्रित किए जाने से इसका असर चारों जिलों पर पड़ेगा। निकाय चुनावों के बाद अब राज्य में पंचायती राज चुनावों की तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में चार जिलों के संगठन से मुख्यमंत्री का एक साथ संवाद नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीकर दौरा (मिनट-टू-मिनट रूट चार्ट)

दोपहर 12:05 बजे: जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।

दोपहर 12:25 बजे: ग्राम जालूंढ (दांतारामगढ़) स्थित हेलीपैड पर आगमन।

दोपहर 12:40 से 01:10 बजे: खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना।

दोपहर 01:25 बजे: जालूंढ हेलीपैड से फतेहपुर के लिए प्रस्थान।

दोपहर 01:50 बजे: निमावत पब्लिक स्कूल (फतेहपुर) स्थित हेलीपैड पर आगमन।

दोपहर 02:00 से 03:00 बजे: खेल मैदान, चमड़िया कॉलेज (फतेहपुर) में विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं जनसभा।

अपराह्न 03:05 से 04:05 बजे: निमावत पब्लिक स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम।

सायं 04:15 बजे: फतेहपुर हेलीपैड से पिपराली के लिए प्रस्थान।

सायं 04:40 से 05:00 बजे: वैदिक आश्रम (पिपराली) में स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता।

सायं 05:10 बजे:पिपराली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए वापसी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें