होमशिक्षा-करियरRajasthan Nikay Chunav LIVE: अजमेर निगम में 'महिला सीटों' का आरक्षण तय होने के बाद दावेदारों में बढ़ी हलचल
शिक्षा-करियर

Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अजमेर निगम में 'महिला सीटों' का आरक्षण तय होने के बाद दावेदारों में बढ़ी हलचल

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जोधपुर मेें 34 सीटों पर महिला पार्षदजोधपुर नगर निगम चुनाव में इस बार विभिन्न श्रेणियों की कुल 34 महिला पार्षद होंगी। नए आरक्षण के तहत ओबीसी ओपन के 13, एससी के 9 और ए…

Navbharat Times के अनुसार17 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अजमेर निगम में 'महिला सीटों' का आरक्षण तय होने के बाद दावेदारों में बढ़ी हलचल

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- जोधपुर मेें 34 सीटों पर महिला पार्षदजोधपुर नगर निगम चुनाव में इस बार विभिन्न श्रेणियों की कुल 34 महिला पार्षद होंगी। नए आरक्षण के तहत ओबीसी ओपन के 13, एससी के 9 और एसटी ओपन का 1 वार्ड तय किया गया है। वहीं 43 वार्डों को अनारक्षित ओपन रखा गया है, जहाँ से किसी भी वर्ग का पुरुष चुनाव लड़ सकेगा।

- जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकलीजोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी आज सोमवार 17 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई। इसके तहत महिलाओं के लिए कुल 34 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें अनारक्षित महिला के लिए 22, ओबीसी महिला के लिए 7, एससी महिला के लिए 4 और एसटी महिला के लिए 1 वार्ड रिजर्व रहा।

- सीकर में 65 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी, 21 सीटों पर महिला पार्षदसीकर के जिला परिषद सभागार में 14 निकायों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है। इनमें से 7 एससी, 1 एसटी और 13 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। कुल 21 वार्डों में महिला पार्षद चुनी जाएंगी, जबकि 44 वार्ड पूरी तरह अनारक्षित रहेंगे।

- Rajasthan Nikay Chunav: अजमेर निगम में 'महिला सीटों' का आरक्षण तय, दावेदारों में बढ़ी हलचललॉटरी प्रक्रिया के तहत नगर निगम के लिए महिला वर्ग के आरक्षित वार्ड भी घोषित कर दिए गए हैं: सामान्य (अनारक्षित) महिला वार्ड: 3, 5, 11, 12, 16, 32, 39, 57, 59, 64, 69, 70, 72 और 74। OBC महिला वार्ड: 4, 30, 60, 71 और 80।

- Rajasthan Nikay Chunav: अजमेर नगर निगम में सामान्य और OBC वर्ग के वार्डों की लॉटरी हुई साफअजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सामान्य (ओपन) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सामान्य (ओपन) वार्ड- 1, 2, 8, 14, 15, 20, 21, 24, 28, 33, 34, 36, 38, 40, 41, 42, 52, 55, 56, 58, 60, 67, 73, 75, 76, 77, 78 और 79। OBC (ओपन) वार्ड: 4, 6, 13, 17, 29, 30, 31, 35, 37, 60, 63, 65, 66, 68, 71 और 80।

- अजमेर निगम में 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, मेयर पद पहले से ही 'अनारक्षित महिला'अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में से 20 वार्ड अनुसूचित जाति (SC), 2 अनुसूचित जनजाति (ST) और 16 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि कुल 27 वार्ड महिलाओं के हिस्से आए हैं।बता दें कि 13 अगस्त को ही जयपुर में निकली लॉटरी में अजमेर नगर निगम का मेयर पद 'अनारक्षित महिला' के लिए तय हो चुका है, जिससे किसी भी वर्ग की महिला मेयर बन सकेगी।

- अजमेर नगर निगम समेत 9 निकायों के वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया शुरूअजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के साथ-साथ जिले के 8 अन्य निकायों में आरक्षण निर्धारण के लिए आज जवाहर रंगमंच में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के माध्यम से अजमेर नगर निगम, पुष्कर व किशनगढ़ नगर परिषद तथा नसीराबाद, पीसांगन, सरवाड़, टांटोटी, सावर और केकड़ी नगर पालिकाओं के वार्डों का वर्गवार आरक्षण तय किया जाएगा।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, मेयर पद पहले ही ओबीसी महिला के खाते मेंजिला प्रशासन के अनुसार, कुल 100 वार्डों में से 18 अनुसूचित जाति (SC), 5 अनुसूचित जनजाति (ST) और 20 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा, कुल 34 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व किए जाएंगे। बता दें कि 13 अगस्त को निकली लॉटरी में कोटा नगर निगम के मेयर का पद पहले ही 'ओबीसी महिला' के लिए तय हो चुका है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: कोटा नगर निगम के 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी शुरूकोटा नगर निगम के 100 वार्डों में आरक्षण का गणित तय करने के लिए आज दोपहर 3 बजे से लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए परिसीमन के तहत कोटा में अब एक ही नगर निगम रहेगा और आरक्षण संबंधी नया रोस्टर रोटेशन व्यवस्था के आधार पर लागू किया जाएगा।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया शुरूधौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में आरक्षण का निर्धारण करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्कूली छात्रों के जरिए आरक्षण की पर्चियां निकलवाई जा रही हैं। इस प्रक्रिया से यह तय होगा कि कौन सा वार्ड सामान्य, महिला, एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। लॉटरी स्थल पर पार्षद पद के कई दावेदार और स्थानीय लोग मौजूद हैं, और प्रशासन द्वारा जल्द ही पूरी आरक्षण सूची जारी की जाएगी।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: कलेक्टर देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में निकली लॉटरी- लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोंकरिया और नागौर उपखंड अधिकारी (SDM) गोविंद सिंह भींचर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। तय नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर सभी 60 वार्डों की नई तस्वीर साफ कर दी गई है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: नागौर शहर के 60 वार्डों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूदनागौर शहर के नगर निकाय चुनाव को लेकर कुल 60 वार्डों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में पूरी की गई, जिसके तहत शहर के सभी वार्डों के वर्गवार आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: डूंगरपुर भाजपा के पूर्व उप सभापति सुदर्शन जैन ने जताया विरोध

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: 'प्रशासन कराए वोटिंग सत्यापन', बीजेपी नेता ने आरक्षण व्यवस्था को दी चुनौतीसुदर्शन जैन ने लॉटरी के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि एसटी वर्ग के लिए 10 में से 5 वार्ड रिजर्व करने थे, तो उनकी बाकायदा लॉटरी निकाली जानी चाहिए थी न कि पहले से फिक्स किया जाना चाहिए था। उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए मांग की कि यदि जनसंख्या को आधार बताया जा रहा है, तो पहले वार्डवार जनसंख्या और वोटिंग का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: डूंगरपुर में बीजेपी के पूर्व उप सभापति सुदर्शन जैन ने लॉटरी प्रक्रिया पर उठाए सवालडूंगरपुर नगरपरिषद की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को लेकर विरोध के स्वर भी मुखर होने लगे हैं। बीजेपी के पूर्व उप सभापति सुदर्शन जैन ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंख्या के आधार पर आरक्षण तय करने के नाम पर प्रशासन ने कई वार्डों का रिजर्वेशन पहले से ही मनमाने तरीके से निर्धारित कर दिया था।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों की लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफडूंगरपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर परिषद के सभी 40 वार्डों में आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला कलेक्टर की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से स्कूली छात्राओं से आरक्षण की पर्चियां निकलवाई गईं। लॉटरी के साथ ही अब डूंगरपुर नगर परिषद के वार्डों का नया सियासी समीकरण पूरी तरह साफ हो गया है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: कठूमर-खेड़ली पर बीजेपी विधायक ने जताई आपत्तिनगर निगम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले की अन्य 11 नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण तय किया जा रहा है। इसी बीच कठूमर से बीजेपी विधायक रमेश खींची ने जिला कलेक्टर से आपत्तियों का निस्तारण न होने तक कठूमर-खेड़ली के वार्डों की लॉटरी रोकने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने प्रक्रिया के अंत में विचार करने का आश्वासन दिया।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अलवर नगर निगम में SC, ST और OBC का वर्गवार गणित हुआ साफनिगम के 65 वार्डों में वर्गवार आरक्षण तय कर दिया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के खाते में 13 वार्ड आए हैं (जिनमें 4 ओबीसी महिला), अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12 वार्ड (4 एससी महिला) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2 वार्ड (1 एसटी महिला) आरक्षित किए गए हैं। मिनी सचिवालय में 100 से ज्यादा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अलवर नगर निगम के 65 वार्डों की लॉटरी पूरी, 25 वार्ड रहे अनारक्षित ओपनअलवर मिनी सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर और एडीएम योगेश डागुर की मौजूदगी में नगर निगम के 65 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कुल सीटों में से 25 वार्डों को अनारक्षित (ओपन) रखा गया है, जबकि 13 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए रिज़र्व किए गए हैं। बता दें कि 13 अगस्त को ही जयपुर से निकली लॉटरी में अलवर निगम मेयर का पद 'अनारक्षित महिला' के लिए तय हो चुका है।

- Rajasthan Nikay Chunav LIVE: वार्डों की कमान महिलाओं के हाथ, बीकानेर निगम में सबसे ज्यादा 80 वार्डजिले भर में महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए कुल 76 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। निकायवार स्थिति देखें तो सबसे अधिक 80 वार्ड बीकानेर नगर निगम में हैं। इसके अलावा नोखा नगर पालिका में 45 वार्ड, श्रीडूंगरगढ़ में 40 वार्ड और लूणकरणसर नगर पालिका में 35 वार्डों का वर्गवार आरक्षण तय किया जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें