होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav LIVE: जयपुर में बीजेपी के 'कमल' पर बागी पड़े ढीले, डोटासरा ने 2 पूर्व पार्षदों को किया सस्पेंड, पढ़ें ताजा राजनीतिक हलचल
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav LIVE: जयपुर में बीजेपी के 'कमल' पर बागी पड़े ढीले, डोटासरा ने 2 पूर्व पार्षदों को किया सस्पेंड, पढ़ें ताजा राजनीतिक हलचल

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल बागी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने पर बोले - 'जयपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल', अमित गोयल का बड़ा दावा- नाम वापसी की समयस…

Navbharat Times के अनुसार3 सितंबर 2026 को 08:33 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav LIVE: जयपुर में बीजेपी के 'कमल' पर बागी पड़े ढीले, डोटासरा ने 2 पूर्व पार्षदों को किया सस्पेंड, पढ़ें ताजा राजनीतिक हलचल

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल बागी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने पर बोले

- 'जयपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल', अमित गोयल का बड़ा दावा- नाम वापसी की समयसीमा के बीच माहौल को पूरी तरह सकारात्मक बताते हुए जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि शहर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बागी कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हो रहे हैं और सभी के एकजुट प्रयास से जयपुर नगर निगम के पूरे बोर्ड में भारी जनादेश के साथ एक बार फिर भाजपा का 'कमल' खिलना तय है।

- अमित गोयल बोले- बागी नेता वापस ले रहे नामांकन- अमित गोयल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' और 'विश्व गुरु' बनाने के संकल्प से जुड़ा हुआ है। जब पार्टी के सामने राष्ट्रीय लक्ष्य आते हैं, तो कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं पीछे छूट जाती हैं और सभी मिलकर संगठन की मजबूती और जीत के लिए एक साथ काम करने में जुट जाते हैं।

- बागी उम्मीदवारों के नाम वापसी पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल- जयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत कर नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं के नाम वापसी पर जयपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार-आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं के दिल में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना बसती है। चुनाव लड़ने की इच्छा स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का हित हमेशा सर्वोपरि रहता है।

- महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ भी जांच के दायरे में, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट- बीकानेर में हुई मारपीट के मामले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 दिनों के भीतर पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

- मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कांग्रेसी, थाने के बाहर धरने पर बैठे मदन मेघवाल- 4 आरोपियों के पकड़े जाने के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

- PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का कड़ा एक्शन, पूर्व पार्षद दीपक और मोहित अरोड़ा 6 साल के लिए निष्कासित- घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सख्त कदम उठाया है। अनुशासनहीनता और हिंसा के आरोप में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

- बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी डिटेनबीकानेर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

- बीजेपी ने कांग्रेस को निकाय चुनाव में 'सिंबल चोरी' पर घेरा

- नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में 11 सितंबर को वोटिंग- नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में चुनावी संग्राम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जयपुर निगम के लिए पोलिंग पार्टियां 10 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी, जबकि सभी 150 वार्डों में मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा।

- 8 सितंबर को 18 निकायों के लिए रवानगी, 09 सितंबर को होगा मतदान- जयपुर जिले की 18 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां 08 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज (सीकर रोड) से रवाना की जाएंगी। इन 18 निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया 09 सितंबर को आयोजित होगी।

- 'राष्ट्रीय महत्व के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी'- जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी चुनाव कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि चुनावी ड्यूटी में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में अनुशासन सर्वोपरि रहेगा।

- कर्मचारियों ने जवाब नहीं दिया तो सीधे होगी FIRप्रशासन ने साफ किया है कि यदि चार्जशीट किए गए कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134(1A) के तहत विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस मामला दर्ज कराया जाएगा।

- चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने 9 अफसरों-कर्मियों को थमाई चार्जशीटनगरीय निकाय चुनाव 2026 की ट्रेनिंग में बिना किसी ठोस वजह के अनुपस्थित रहने वाले 9 अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संदेश नायक ने सख्त रुख अपनाया है। सभी 9 अनुपस्थित कर्मचारियों को 17-CCA के तहत चार्जशीट जारी कर दी गई है।

- दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच शुरू- घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अनुशासनहीनता और हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

- 'हिंसा और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं', सचिन पायलट ने बीकानेर घटना की कड़े शब्दों में की निंदा- बीकानेर में हुई घटना पर प्रदेश कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कड़ा रुख अपनाया है। पायलट ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी के साथ मारपीट और हिंसा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- अनुभव के साथ ऊर्जा का संतुलन: 50 की उम्र पार कर चुके 22% सीनियर भी रेस में- जहां एक ओर 40 साल की उम्र तक के युवाओं का दबदबा है, वहीं 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले अनुभवी चेहरों को भी दरकिनार नहीं किया गया है। दोनों दलों में 50 साल से अधिक उम्र के प्रत्याशियों का अनुपात 22-22 प्रतिशत है, जिससे बोर्ड चलाने में अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय बना रहे।

- बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट का विवाद गहरायाबीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल के साथ वार्ड 50 में चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान मारपीट की घटना ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं पर हमले और हाथापाई के आरोप लगे हैं, जिससे पार्टी में अंदरूनी असंतोष सार्वजनिक हो गया है।

- OBC वर्ग को मिला अतिरिक्त कोटा: दोनों पार्टियों ने तय पैमाने से 5% ज्यादा दिए टिकट- स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग (OBC) की अहमियत को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने निर्धारित कोटे से 5 प्रतिशत से अधिक टिकट बांटे हैं। जातिगत समीकरण साधने के लिए स्थानीय सामाजिक प्रभाव वाले ओबीसी चेहरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया गया है।

- BJP ने प्रदेश भर में 450 से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को दिए पार्षद के टिकट- विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मुस्लिम प्रत्याशी न उतारने वाली भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रदेश भर में लगभग 480 मुस्लिम चेहरों को टिकट थमाकर कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सीधी सेंधमारी की कोशिश की है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें