Rajasthan Nikay Chunav: 'ये अपमान है', प्रताप सिंह खाचरियावास की सीएम भजनलाल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़की बीजेपी
राजस्थान की सियासत में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के वायरल वीडियो से सियासी बवाल मच गया है। वायरल वीडियो में खाचरियावास की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर की गई कथित निजी आदतों पर टिप्पणी पर बीजेपी ने भी गुस्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की सियासत में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के वायरल वीडियो से सियासी बवाल मच गया है। वायरल वीडियो में खाचरियावास की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर की गई कथित निजी आदतों पर टिप्पणी पर बीजेपी ने भी गुस्सा जाहिर किया है।
जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के गर्म सियासी माहौल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर खाचरियावास द्वारा दी गई कथित निजी और अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके सामने आते ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस और खाचरियावास के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लगभग एक मिनट की इस वायरल क्लिप में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्यमंत्री की कथित व्यक्तिगत आदतों को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खाचरियावास को यह कहते सुना जा सकता है कि 'मुख्यमंत्री शराब पीने के बाद लड्डू खाते हैं।' खाचरियावास की विवादित बयान सामने आने के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वीडियो खाचरियावास ने अपने सोशल अकाउंट से भी अपलोड किया है।
बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज
भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे राजस्थान की समृद्ध लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं का अपमान बताया है। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि खाचरियावास की ओर से इस्तेमाल की गई ओछी और अभद्र भाषा राज्य की राजनीतिक मर्यादाओं को कलंकित करने वाली है।
बीजेपी बोलीं- माफी मांगे खाचरियावास
भाजपा ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से इस अशोभनीय टिप्पणी के लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बयान को लेकर भारी आक्रोश है और स्थानीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि माफी न मांगने की स्थिति में खाचरियावास के खिलाफ पूरे प्रदेश में उग्र विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


