होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav 2026 Date: 9 और 11 स‍ितंबर को दो चरणों में निकाय चुनाव, 14 स‍ितंबर को र‍िजल्‍ट, देखें पूरा कार्यक्रम
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Date: 9 और 11 स‍ितंबर को दो चरणों में निकाय चुनाव, 14 स‍ितंबर को र‍िजल्‍ट, देखें पूरा कार्यक्रम

पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 को जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी। मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को तथा दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को संपन्न हो…

Navbharat Times के अनुसार19 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Date: 9 और 11 स‍ितंबर को दो चरणों में निकाय चुनाव, 14 स‍ितंबर को र‍िजल्‍ट, देखें पूरा कार्यक्रम

सौजन्य से:- Navbharat Times

पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 को

जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी। मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को तथा दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को संपन्न होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होगा और उसी दिन मतदान के बाद मतगणना भी पूरी कर ली जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी।1 करोड़ 44 लाख 3 हजार 853 मतदाता

इस चुनाव में कुल 1 करोड़ 44 लाख 3 हजार 853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जयपुर नगर निगम में सबसे अधिक मतदाता हैं। प्रदेश के इन निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं, जहां 16,465 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जाएगा। सभी निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है, जिससे मशीनों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मतदान के लिए 11 दस्तावेज मान्य होंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल वे ही दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे, जो चुनाव की घोषणा से पहले जारी हुए हों। आयोग ने स्पष्ट किया है कि घोषणा के बाद जारी किसी भी दस्तावेज को वोटिंग के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।

98,790 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 1 लाख 15 हजार 255 कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान दलों को दो स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 98,790 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। आयोग प्रदेश स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित करेगा, जो 24 घंटे कार्य करेगा और किसी भी शिकायत या समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेगा।प्रदेश में आचार संहिता लागू , संतान संबंधी प्रावधान हटा

आचार संहिता के तहत प्रचार-प्रसार पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार वाहनों के उपयोग के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) से अनुमति प्राप्त करनी होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव में संतान संबंधी प्रावधान हटा दिए गए हैं।राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग करें। मतदाताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों पर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट डालें। चुनाव संबंधी नवीनतम जानकारी, मतदाता सूची और अन्य अपडेट के लिए नागरिक राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें