कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता: जोधपुर में केंद्रीय मंत्री के गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता, सीकर में बीजेपी प्रत्याशी ने नाम वापस लिया - Rajasthan News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan Nikay Chunav: Nomination Rejection List & Rebel Leaders Strategy LIVEकोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता:जोधपुर में केंद्रीय मंत्री के गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता, सीकर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajasthan Nikay Chunav: Nomination Rejection List & Rebel Leaders Strategy
LIVEकोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता:जोधपुर में केंद्रीय मंत्री के गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता, सीकर में बीजेपी प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी बुधराम गढ़वाल लापता हो गए। उनके बेटे राहुल चौधरी ने प्रागपुरा थाने में शिकायत दी है।
इधर, सीकर नगर परिषद में वार्ड 65 से बीजेपी प्रत्याशी पिंकी पंवार ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में कांग्रेस की माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। अलवर में पूर्व सभापति शकुंतला सोनी का नगर निगम के वार्ड 52 से नामांकन रद्द हो गया।
हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों वार्ड-37 से रोहित जावा, वार्ड-31 से लखवीर सिंह और वार्ड-52 से बंशी खन्ना का नामांकन खारिज हो गया। रोहित जावा NSUI जिलाध्यक्ष हैं। इससे नाराज कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गले लगकर कार्यकर्ता धन्नाराम रोने लग गया। धन्नाराम ने जोधपुर नगर निगम के वार्ड 10 से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।
निकाय चुनाव को लेकर बड़े अपडेट्स…
प्रागपुरा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी लापता: कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी बुधराम गढ़वाल 1 सितंबर से लापता है। वे दोपहर करीब 3 बजे घर से निकले थे। बेटे राहुल चौधरी ने गुमशुदगी को लेकर प्रागपुरा थाने में शिकायत दी है। बेटे ने बताया-आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन पिता का कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल भी बंद है।
बारां में 36 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़ी: बारां में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। वार्ड 39, 40 और 41 के करीब 36 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा और बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने इन सभी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
जेल में बंद था, नामांकन हुआ रद्द: हनुमानगढ़ जिले की रावतसर नगर पालिका में वार्ड-19 से जेल में बंद भीमसिंह शेखावत ने 2 नामांकन भरे थे। उनके दोनों नामांकन खारिज हो गए। बारां में नगर परिषद चुनाव से पहले 36 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली।
डूंगरपुर-कपासन में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज: डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड-23 से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज हो गया। अब यहां से बीजेपी के मनन कलासुआ एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन नगर पालिका चुनाव में वार्ड-7 से कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना का नामांकन रद्द हो गया।
…
पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


