होमक्राइमराजस्थान एमएसएमई दिवस कार्यक्रम: सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
क्राइम

राजस्थान एमएसएमई दिवस कार्यक्रम: सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Rajasthan MSME Day Event: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पहली बार राज्य स्तरीय आयोजन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उद्योग जगत से जुड़े…

News Watch India के अनुसार27 जून 2026 को 01:26 pm बजे
राजस्थान एमएसएमई दिवस कार्यक्रम: सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सौजन्य से:- News Watch India

Rajasthan MSME Day Event: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पहली बार राज्य स्तरीय आयोजन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उद्योग जगत से जुड़े उद्यमियों को कई सौगातें दीं। कार्यक्रम (Rajasthan MSME Day Event) के दौरान 13 करोड़ रुपये के डमी चेक, भूमि आवंटन पत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।

हालांकि यह आयोजन केवल उद्योगों और निवेश की चर्चा तक सीमित नहीं रहा। मंच से मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री दोनों ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता (Rajasthan MSME Day Event) में रहने के बावजूद कांग्रेस ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को प्राथमिकता नहीं दी और केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती रही।

‘कांग्रेस ने 70 साल सिर्फ तुष्टिकरण किया’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश और प्रदेश में शासन किया, लेकिन छोटे उद्योगों को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंची है और एमएसएमई सेक्टर को विशेष महत्व मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है और एमएसएमई क्षेत्र के माध्यम से छोटे उद्योगों (Rajasthan MSME Day Event) को नई गति मिली है.’ उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम करती है।

राजस्थान बना देश का चौथा सबसे बड़ा MSME राज्य

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान समय में 33 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हो रही हैं, जिसके चलते प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा MSME राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लाखों उद्यमियों, कारीगरों, स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायियों की मेहनत का परिणाम है। सरकार उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार (Rajasthan MSME Day Event) करने के साथ-साथ नई तकनीकों और नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है।

युवाओं को मिलेगा बिना ब्याज का ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि युवा अपने उद्योग स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों को बड़े उद्योगों की सप्लाई चेन से जोड़ने की भी योजना है, जिससे रोजगार (Rajasthan MSME Day Event) के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

read: सांगानेर को 631 करोड़ की सौगात, CM भजनलाल शर्मा ने खोला विकास का पिटारा

30 दिन में स्वीकृति, 1600 से अधिक भूखंड आवंटित

सरकार ने उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार उद्योगों की स्वीकृति अवधि 120 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दी गई है। साथ ही डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी 2025 के तहत पिछले एक वर्ष में 1600 से अधिक औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया है। सरकार डेटा सेंटर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंडस्ट्री, ग्रीन टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और ई-कॉमर्स जैसे भविष्य के क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर जोर दे (Rajasthan MSME Day Event) रही है।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

उद्योग मंत्री राठौड़ का विपक्ष पर हमला

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वे सरकारें उद्योगों की वास्तविक जरूरतों को नहीं समझ सकतीं जो पांच सितारा होटलों में बैठकर नीतियां बनाती थीं। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान ने ‘राइजिंग राजस्थान’ अभियान और नई औद्योगिक नीतियों के माध्यम से निवेशकों का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि MSME केवल आर्थिक विकास का (Rajasthan MSME Day Event) माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन की भी मजबूत शक्ति है।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

हर जिले को मिलेगी औद्योगिक पहचान

राठौड़ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल उद्योग लगाना नहीं बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां उद्योग स्थापित करना और उनका विस्तार करना आसान हो। उन्होंने बताया कि बाड़मेर, भीलवाड़ा, कोटा, भिवाड़ी-नीमराना सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले को उसकी क्षमता के अनुसार विशेष औद्योगिक पहचान दिलाने की योजना (Rajasthan MSME Day Event) पर काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू ग्लोबल’ और आत्मनिर्भर भारत विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे उद्योग भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें