होमखेलRajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election: 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, अब आएंगे नतीजे, पढ़ें ताजा अपडेट
खेल

Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election: 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, अब आएंगे नतीजे, पढ़ें ताजा अपडेट

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जैसलमेर में रोचक हुआ उपसभापति का चुनाव: आमने-सामने आईं देवरानी और जेठानीसरहदी जिले जैसलमेर की नगर परिषद में उपसभापति पद का चुनाव बेहद दिलचस्प और पारिवारिक खींचतान वा…

Navbharat Times के अनुसार22 सितंबर 2026 को 05:05 am बजे
Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election: 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, अब आएंगे नतीजे, पढ़ें ताजा अपडेट

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- जैसलमेर में रोचक हुआ उपसभापति का चुनाव: आमने-सामने आईं देवरानी और जेठानीसरहदी जिले जैसलमेर की नगर परिषद में उपसभापति पद का चुनाव बेहद दिलचस्प और पारिवारिक खींचतान वाले मोड़ पर पहुंच गया है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुए नामांकन के दौरान देवरानी और जेठानी के एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला आकर्षण का केंद्र बन गया है।

नामांकन के प्रमुख बिंदु और सियासी समीकरण- देवरानी बनाम जेठानी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पार्षद मधुबाला देवीसिंह चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, रिश्ते में उनकी सगी जेठानी और कांग्रेस पार्षद प्रेमलता सिंह चौहान ने भी उपसभापति पद के लिए पर्चा भरा है।

- कांग्रेस से दूसरा पर्चा: कांग्रेस की ओर से प्रेमलता चौहान के साथ-साथ पार्षद साहिल सिंह महेचा ने भी अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है।

- झुंझुनूं: चिड़ावा में रिकॉर्ड 12 नामांकन का अनोखा रिकॉर्ड, पिलानी व बगड़ में स्थिति रोचकझुंझुनूं जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो चुका है। स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतदान शुरू होगा- चिड़ावा: चिड़ावा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 12 नामांकन दाखिल किए गए हैं—जो संभवतः पूरे राजस्थान में सबसे अधिक है। कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की जीत के बाद उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से किसी ने फॉर्म नहीं भरा, जबकि भाजपा से अभय सिंह और 11 निर्दलीयों ने पर्चा भरा है।

- मंडावा: मंडावा में कांग्रेस के नवाब खत्री ने वार्ड 12 से नामांकन भरा है। 16 पार्षदों के स्पष्ट बहुमत के चलते नवाब खत्री का उपाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

- बगड़: बगड़ में तीन निर्दलीय पार्षदों—अजयसिंह शेखावत, विक्रमसिंह सैनी और सुमन देवी—ने दावेदारी ठोक कर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है।

- पिलानी: भाजपा से घनश्याम बालापोता, जबकि कमलकांत व राजेंद्र सैनी ने निर्दलीय नामांकन भरा है।

- पिलानी विद्याविहार: भाजपा से सरोज श्योराण व पृथ्वीसिंह बालापोता और निर्दलीय महावीर डूडी मैदान में हैं।

- झुंझुनूं नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए कांग्रेस से वीरेंद्र डारा और भाजपा से बुधराम सैनी आमने-सामनेझुंझुनूं नगर परिषद में उपसभापति पद की कुर्सी के लिए बिसात बिछ गई है। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला अगवान की मौजूदगी में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय जीते पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर पर्चा दाखिल करवा दिया है। कांग्रेस पार्षदों उमर कुरैशी, राकेश झाझड़िया की अगुवाई में डारा ने आरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार पार्षद बने अनुभवी नेता बुधराम सैनी पर दांव खेला है। बुधराम सैनी ने भाजपा पार्षद संजय पारीक और समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना पर्चा भरा।

झुंझुनूं नगर परिषद में बहुमत का समीकरण पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। भाजपा के पास महज 15 पार्षद हैं, जिसके चलते बुधराम सैनी की राह काफी कठिन मानी जा रही है। इससे पहले सभापति चुनाव में भी भारी बाड़ाबंदी और स्थानीय विधायक के रिश्तेदार (दामाद) को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद भाजपा को 10 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में स्पष्ट बहुमत के चलते वीरेंद्र डारा का उपसभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है।

- भीलवाड़ा की 9 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पूरे

भीलवाड़ा जिले की तमाम नगर पालिकाओं में आज उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा और तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिलों की पालिकाओं में दलीय स्थिति इस प्रकार है।

आसिंद: भाजपा से चंद्रवीर सिंह और कांग्रेस से दिनेश गोखरू ने पर्चा भरा है। उल्लेखनीय है कि दिनेश गोखरू ने अध्यक्ष पद पर भी पर्चा भरा था, जहां कांग्रेस के 8 पार्षदों के न पहुंचने से उन्हें शून्य वोट मिला था।

गंगापुर: भाजपा के रतन लाल जाट और कांग्रेस की रश्मि चौहान आमने-सामने हैं।

मांडलगढ़: भाजपा की अनिता सुराणा और कांग्रेस की ज़ेहरा फ़ातिमा के बीच सीधा मुकाबला है।

जहाजपुर: भाजपा से प्रिया मीणा और कांग्रेस से मुजम्मिल शेर ने नामांकन दाखिल किया है।

गुलाबपुरा: भाजपा की शिवानी भाटी और कांग्रेस के रामदेव खारोल मैदान में हैं।

बिजौलिया: भाजपा के सौभाग्य सिंह और कांग्रेस की आशा जैन के बीच टक्कर है।

बनेड़ा: भाजपा के कैलाश माली और कांग्रेस के प्रभु लाल माली आमने-सामने हैं।

हमीरगढ़: भाजपा से जगदीश वैष्णव, जबकि कांग्रेस से शंकर गुर्जर और जिलानी मोहम्मद ने नामांकन भरा है।

बीगोद: यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है—भाजपा से अमृता सिंधी, कांग्रेस से ज़ाकिर हुसैन और निर्दलीय मुनीर लुहार मैदान में हैं।

- उदयपुर नगर निगम: उप-महापौर पद के लिए भाजपा से दिनेश भट्ट और कांग्रेस से लक्ष्मी नारायण मेघवाल मैदान मेंउदयपुर नगर निगम में उप-महापौर पद के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी, शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से लक्ष्मी नारायण मेघवाल ने शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा है।

निगम बोर्ड में भाजपा के पास स्पष्ट और पूर्ण बहुमत होने के कारण दिनेश भट्ट की जीत लगभग तय मानी जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संवीक्षा और नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षदों का मतदान कराया जाएगा, जिसके तुरंत बाद दोपहर 2:00 बजे के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

- जालौर नगर परिषद: बिना पार्टी सिंबल के उप-सभापति पद की जंगजालौर नगर परिषद में उप-सभापति पद का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। इस बार उप-सभापति का चुनाव आधिकारिक पार्टी सिंबल के बिना लड़ा जा रहा है, जिससे मुकाबला दलों का न होकर सीधे पार्षदों की व्यक्तिगत बिसात में बदल गया है। भाजपा खेमे से वार्ड संख्या 15 के पार्षद मनीष परमार ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कांग्रेस खेमे से वार्ड संख्या 10 के पार्षद मुमताज अली ने पर्चा भरा है। क्रास वोटिंग की आशंका के बीच दोपहर 2:30 बजे से वोटिंग होगी।

- बूंदी नगर परिषद समेत हिंडोली, लाखेरी और नैनवां में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पूरा, नैनवां में फंसा पेंचबूंदी जिले की निकायों में उप-सभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं।- बूंदी नगर परिषद: उप-सभापति पद के लिए भाजपा से वार्ड 22 के संजय भूटानी और कांग्रेस से वार्ड 60 के मोइनुद्दीन फॉरवर्ड मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि सभापति चुनाव में भाजपा को 39 और कांग्रेस को 21 वोट मिले थे।

- हिंडोली नगरपालिका: आरओ शिवराज मीणा के समक्ष भाजपा के रामसिंह पंवार और कांग्रेस की सुगना बाई ने नामांकन सौंपा है।

- लाखेरी नगरपालिका: भाजपा के मोहन दयालानी और कांग्रेस के अमित बजाज के बीच सीधी भिड़ंत है।

- नैनवां नगरपालिका: कांग्रेस से नसीम बानो ने पर्चा भरा है, वहीं भाजपा से नीतू मारवाड़ा और अखिलेश उपाध्याय दोनों मैदान में उतर आए हैं। नैनवां में निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं।

- बारां जिले में उप-सभापति व उपाध्यक्ष चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरीबारां जिले की तमाम नगरीय निकायों में आज उप-सभापति और उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया है। दलीय स्थिति और नामांकनों का विवरण इस प्रकार है।- बारां नगर परिषद: आम आदमी पार्टी (आप) से तेजस सुमन और कांग्रेस से नवीन सोन ने पर्चा भरा है।

- छबड़ा नगरपालिका: भाजपा के दीपक भार्गव और कांग्रेस के देवेंद्र शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है।

- अंन्ता नगरपालिका: कांग्रेस समर्थित निर्दलीय शारीक खान और भाजपा से विष्णु कुमारी नागर मैदान में हैं।

- मांगरोल नगरपालिका: कांग्रेस से अखलाक अहमद और भाजपा से मोहम्मद अशफाक ने नामांकन दाखिल किया।

- अटरू नगरपालिका: भाजपा से निर्दलीय पार्षद प्रियंका सेन और कांग्रेस से मनोज सुमन ने आवेदन किया है।

- सीसवाली नगरपालिका: कांग्रेस के चंद्रभान और भाजपा के पीयूष नागर के बीच टक्कर तय है।

- झुंझुनूं नगर परिषद: कांग्रेस ने वीरेंद्र डारा को बनाया उपसभापति का प्रत्याशीझुंझुनूं नगरपरिषद में उपसभापति पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड नंबर नौ से निर्दलीय पद पर जीते वीरेन्द्र डारा को कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेसी पार्षद उमर कुरेशी, राकेश झाझडिया आदि के साथ नगरपरिषद पहुंच कर अपना उपसभापति के लिए अपना नामांकन पेश किया। डारा पूर्व में उपसभापति पद पर रह चुके है। नगरपरिषद में पार्षद समीकरणों के तहत उनकी जीत तय है। इससे पहले सांसद बृजेन्द्रसिंह ओला ने कांग्रेसी पार्षदों की नवनिर्वाचित सभापति अब्दुला अगवान की मौजदूगी में वीरेंद्र डारा के नाम पर मुहर लगाई।

- भीलवाड़ा : जहाजपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए ये नाम दौड़ मेंभीलवाड़ा जिले के जहाजपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। दौड़ में 2 नाम शामिल हैं। सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। भाजपा से प्रिया मीणा और कांग्रेस से मुजम्मिल शेर ने नामांकन दाखिल किए हैं।

- अजमेर नगर निगम: उप-महापौर पद के लिए घमासान तेजअजमेर नगर निगम में उप-महापौर पद के चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी नोरत गुर्जर और भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हेमंत सांखला ने अपने-अपने पार्टी नेताओं व पार्षदों के समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष औपचारिक रूप से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) शुरू होगी, जिसके बाद दोनों दलों के रणनीतिकार निर्दलीय पार्षदों को साधने और दोपहर 2:30 बजे से होने वाले मतदान की तैयारी में जुट गए हैं।

- निवाई नगरपालिका: उपाध्यक्ष के लिए बीजेपी के जीतेन्द्र चँवरिया और कांग्रेस की तनिषा सैनी के बीच सीधी टक्करनिवाई नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनावी समीकरण पूरी तरह गरमा गए हैं। भाजपा ने जीतेन्द्र चंवरिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने तनिषा सैनी को मैदान में उतारकर युवा दांव खेला है। दोनों दलों के नेता नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद अपने-अपने खेमों को मजबूत करने में जुट गए हैं।

- देवली नगरपालिका: उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से नेमीचंद जैन और कांग्रेस से सौरभ जिंदल मैदान मेंटोंक जिले की देवली नगरपालिका में उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेमीचंद जैन को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने सौरभ जिंदल को अपना प्रत्याशी घोषित कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। दोनों ही दल निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल करने की फिराक में हैं।

- टोंक नगर परिषद: उप-सभापति के लिए फरदाना फईम और ओम पांडे के बीच कड़ा मुकाबलाटोंक नगर परिषद में उप-सभापति पद की जंग बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। दलीय खींचतान और जोड़-तोड़ के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फरदाना फईम को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने ओम पांडे पर दांव खेला है। दोनों ही प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में बहुमत जुटाने और पार्षदों को एकजुट रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

- अजमेर नगर निगम: भाजपा ने डिप्टी मेयर प्रत्याशी के नाम पर लगाई मुहरअजमेर नगर निगम में उप-महापौर (डिप्टी मेयर) पद के प्रत्याशी को लेकर जारी भाजपा का सस्पेंस अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। पार्टी आलाकमान और वरिष्ठ नेताओं ने गहन मंथन के बादहेमंत सांखलाके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। अब अजमेर में उप-महापौर पद के लिए भाजपा के हेमंत सांखला और कांग्रेस के नोरत गुर्जर के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। हेमंत सांखला कुछ ही देर में पार्टी पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचेंगे।

- अजमेर नगर निगम: कांग्रेस ने नोरत गुर्जर को बनाया प्रत्याशीअजमेर नगर निगम में उप-महापौर (डिप्टी मेयर) पद की चुनावी बिसात पर दांव-पेच तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर नोरत गुर्जर को अपना डिप्टी मेयर प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतार दिया है। दूसरी ओर, महापौर सीट पर कब्जा जमा चुकी भारतीय जनता पार्टी के खेमे में प्रत्याशी के नाम को लेकर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा में सतीश बंसल, अनीश, रंजन सोनी और हेमंत सांखला के नाम प्रमुखता से चर्चा में चल रहे हैं। भाजपा जल्द ही अपने प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाकर नामांकन दाखिल कराएगी।

- अजमेर नगर निगम: उप-महापौर के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरूअजमेर नगर निगम में उप-महापौर चुनाव को लेकर सुबह 10:00 बजे से औपचारिक निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, जिसके तुरंत बाद 11:30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। प्रत्याशियों के पास दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक पार्षदों द्वारा मतदान किया जाएगा और शाम 5:00 बजे वोटिंग समाप्त होते ही मतगणना कर विजेताओं की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

- भीलवाड़ा नगर निगम: उप-महापौर पद के लिए भाजपा का मंथन पूरा, राधेश्याम सोमानी होंगे प्रत्याशीभीलवाड़ा नगर निगम में उप-महापौर पद के चेहरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का इंतजार और मैराथन मंथन अब समाप्त हो गया है। पार्टी नेतृत्व ने सर्वसम्मति से वार्ड संख्या 16 के वरिष्ठ पार्षद राधेश्याम सोमानी के नाम पर अपनी हरी झंडी लगा दी है। भाजपा की ओर से राधेश्याम सोमानी आज सुबह करीब 10:30 बजे निगम भवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कल महापौर चुनाव में मिली एकतरफा जीत के बाद भाजपा खेमे में सोमानी की उम्मीदवारी से भारी उत्साह देखा जा रहा है।

- जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में आज नहीं होगी चुनावी प्रक्रियागौरतलब है कि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में ईवीएम की तकनीकी खामियों के चलते चुनाव स्थगित किए गए हैं। इन जगहों पर आगामी तिथियों में मेयर और फिर डिप्टी मेयर के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

- 247 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ जारीप्रदेश की 247 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष चुनने के लिए सियासी गोटियां बिछाई जा रही हैं। श्रीगंगानगर के पदमपुर और झुंझुनूं के बगड़ जैसे कड़े मुकाबले वाले निकायों में उपाध्यक्ष पद देकर छोटे दलों व निर्दलीयों का समर्थन जुटाया जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें