Rajasthan: जयपुर में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल बागडे ने फहराया तिरंगा, पुलिस मुख्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
Rajasthan: जयपुर में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल बागडे ने फहराया तिरंगा, पुलिस मुख्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण हरिभाऊ बागडे ने ध्वजारोहण किया और आरएसी गारद ने उन्हें सलामी दी। राज्यपाल ने लोकभवन परिसर के राजकीय विद्यालय के…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan: जयपुर में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल बागडे ने फहराया तिरंगा, पुलिस मुख्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
हरिभाऊ बागडे ने ध्वजारोहण किया और आरएसी गारद ने उन्हें सलामी दी। राज्यपाल ने लोकभवन परिसर के राजकीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उपहार और मिठाई वितरित की तथा बच्चों के साथ तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजधानी जयपुर में लोकभवन से लेकर पुलिस कमिश्नरेट और राजस्थान पुलिस मुख्यालय तक स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र की समृद्धि एवं संपन्नता के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया। वहीं, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पुलिस कमिश्नरेट में ध्वजारोहण किया, जबकि राजस्थान पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) संजय अग्रवाल ने तिरंगा फहराया।
लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने फहराया तिरंगा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को लोकभवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद आरएसी की गारद ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार और मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया और उनके साथ तिरंगा लहराते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि देश की समृद्धि और संपन्नता के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रहित में सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए फलदार पौधे
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोकभवन परिसर में फलदार पौधे लगाए। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर समेत लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नरेट में सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय में संजय अग्रवाल ने फहराया तिरंगा
राजस्थान पुलिस मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) संजय अग्रवाल ने यहां ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद डीजी संजय अग्रवाल ने राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए संजय अग्रवाल ने महान अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया। जयपुर में आयोजित इन सभी समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


