होमशिक्षा-करियरError 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.
शिक्षा-करियर

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.

Rajasthan CM News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बेंगलुरु में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर के अध्…

News Watch India के अनुसार23 अगस्त 2026 को 10:54 pm बजे
Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.

सौजन्य से:- News Watch India

Rajasthan CM News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बेंगलुरु में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर के अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपने अनुभव, वैश्विक नेटवर्क और विशेषज्ञता के जरिए राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के लिए राज्य में निवेश के साथ-साथ नवाचार, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, स्टार्टअप, कृषि, जल संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में योगदान के व्यापक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार राजस्थान में निवेश करने वाले प्रवासियों को (Rajasthan CM News) जरूरी सहयोग उपलब्ध कराएगी।

निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान में निवेश से जुड़े प्रस्तावों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को आसान और तेज (Rajasthan CM News) बनाना है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के पास निवेश के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा मौजूद है। राज्य में जमीन, सड़क और रेल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स सुविधाएं, ऊर्जा संसाधन और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए (Rajasthan CM News) अनुकूल माहौल तैयार करते हैं।

ग्रीन एनर्जी से सेमीकंडक्टर तक कई सेक्टर पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। इनमें ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी निर्माण, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, रक्षा विनिर्माण, खनन एवं खनिज (Rajasthan CM News) आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और स्टार्टअप सेक्टर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कारोबार और निवेश को आसान बनाने के लिए 35 से अधिक नीतियां लागू की जा चुकी हैं। सरकार का दावा है कि इन नीतियों से निवेशकों को बेहतर कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने और राज्य में (Rajasthan CM News) नई परियोजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।

9 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं

राज्य सरकार के अनुसार, Rising Rajasthan Global Investment Summit के दौरान करीब ₹35 लाख करोड़ के निवेश समझौता ज्ञापनों यानी MoUs पर हस्ताक्षर किए गए थे। इनमें से लगभग ₹9 लाख करोड़ की परियोजनाएं अब ग्राउंडब्रेकिंग स्टेज तक पहुंच चुकी हैं।सरकार इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए प्रक्रियाओं को तेज करने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से भी राज्य में मौजूद निवेश अवसरों का लाभ उठाने और अपने वैश्विक अनुभव का इस्तेमाल (Rajasthan CM News) राजस्थान के विकास में करने का आह्वान किया।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

पर्यटन और विरासत संरक्षण पर भी सरकार का जोर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई राजस्थान पर्यटन नीति लागू की गई है। सरकार का विशेष ध्यान राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने पर भी है। शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों और भित्तिचित्रों को संरक्षित करने के लिए शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत (Rajasthan CM News) काम किया जा रहा है।

इस योजना के तहत सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों की कुल 662 ऐतिहासिक हवेलियों को चिन्हित किया गया है। इन हवेलियों के संरक्षण से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा (Rajasthan CM News) मिलने की उम्मीद है।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों और देश के अलग-अलग हिस्सों में बसे राजस्थानियों की उपलब्धियां राज्य के लिए गौरव की बात हैं। उनके अनुभव, तकनीकी ज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संपर्क राजस्थान में नए निवेश और विकास की (Rajasthan CM News) संभावनाओं को मजबूत कर सकते हैं।

उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से राज्य के विकास के लिए अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने की अपील की। सरकार की ओर से निवेश से जुड़े मामलों में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा (Rajasthan CM News) भी दिया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें