होमक्राइमराजस्थान: भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत - rajasthan bhilwara kota national highway accident car and bike collision three killed of one family
क्राइम

राजस्थान: भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत - rajasthan bhilwara kota national highway accident car and bike collision three killed of one family

राजस्थान: भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके…

Jagran के अनुसार19 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
राजस्थान: भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
 - rajasthan bhilwara kota national highway accident car and bike collision three killed of one family

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

HighLights

- भीलवाड़ा-कोटा हाईवे पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर हुई।

- हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत।

- पुलिस ने कार जब्त कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार को नयागांव के पास हुआ। SHO जय सुल्तान सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान भगवान बगड़िया (67), उनकी पत्नी देऊ बगड़िया (53) और उनके बेटे रतन बगड़िया (24) के तौर पर हुई है।

भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीनों लोग मंडलगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल दिल्ली नंबर प्लेट वाली कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग कार की विंडस्क्रीन पर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शवों को बिगोद कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की मोर्चरी में ले जाया गया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- राजस्थान सरकार का जयपुर हाउस पर दावा गलत! 101 बीघा जमीन की ₹6.90 लाख में खरीदी, दस्तावेज मिले

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें