Rajasthan Assembly Session: सदन में आज फिर हंगामे के आसार, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी
Rajasthan Assembly Session: सदन में आज फिर हंगामे के आसार, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी विधानसभा में आज हंगामे के आसार. प्रश्नकाल, 96 अधिसूचनाएं, अनुपूरक बजट और विधेयक पेश होंगे. आज सत्र का अंतिम कार्यदिवस हो सकता…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Rajasthan Assembly Session: सदन में आज फिर हंगामे के आसार, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी
विधानसभा में आज हंगामे के आसार. प्रश्नकाल, 96 अधिसूचनाएं, अनुपूरक बजट और विधेयक पेश होंगे. आज सत्र का अंतिम कार्यदिवस हो सकता है.
Published : August 21, 2026 at 8:13 AM IST
जयपुर: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. विपक्ष की ओर से सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी के बीच सदन में और सदन से बाहर हंगामे के आसार हैं. पहले दिन से बने माहौल को देखते हुए माना जा रहा है कि आज सत्र का अंतिम कार्यदिवस भी हो सकता है. ऐसे में सत्ता पक्ष की रणनीति UCC सहित ज्यादा से ज्यादा विधेयक पेश करने की होगी. वहीं विपक्ष जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है.
सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 और अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 21 सवाल शामिल हैं. कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, नगरीय विकास और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभागों से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा.
सलाहकार समिति का प्रतिवेदन पेश होगा: प्रश्नकाल के बाद सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग कार्य सलाहकार समिति का 22वां प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के प्रतिवेदन की नियत तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव भी आएगा. समिति के सभापति जितेंद्र गोठवाल यह प्रस्ताव रखेंगे. यह मामला 23 फरवरी 2025 को डॉ. सुभाष गर्ग के विरुद्ध आए विशेषाधिकार हनन से संबंधित है. भरतपुर में लोहागढ़ फोर्ट के निवासियों को स्थानीय प्रशासन की ओर से नोटिस और कथित धमकी से जुड़े प्रतिवेदन की नियत तिथि को आगामी सत्र के प्रथम सप्ताह तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा.
बड़ी संख्या में अधिसूचनाएं और वार्षिक प्रतिवेदन: आज सदन में विभिन्न विभागों की बड़ी संख्या में अधिसूचनाएं रखी जाएंगी. नगरीय विकास विभाग की 44, वित्त कर विभाग की 27, वित्त आबकारी विभाग की 5, राजस्व विभाग की 7, परिवहन विभाग की 6 और ऊर्जा विभाग की 5 अधिसूचनाएं प्रमुख हैं. गृह विभाग और पंचायतराज विभाग की 2-2 अधिसूचनाएं भी पटल पर रखी जाएंगी.विभिन्न विभागों और संस्थाओं के वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखे भी प्रस्तुत होंगे. CAG से संबंधित पांच प्रतिवेदन भी सदन में रखे जाएंगे.
समितियों के प्रतिवेदन और वित्तीय कामकाज: विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी आज पेश होंगे. पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों, प्राक्कलन समिति ‘क’ और ‘ख’, प्रश्न एवं संदर्भ, अनुसूचित जाति कल्याण, जन लेखा और पिछड़े वर्ग कल्याण समिति के प्रतिवेदन सदन में रखे जाएंगे. जन लेखा समिति के सभापति टीकाराम जूली, प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति राजेंद्र पारीक और पिछड़े वर्ग कल्याण समिति के सभापति नरेंद्र बुडानिया प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे. वित्तीय कामकाज भी अहम रहेगा. वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक अनुदान की मांगें उपस्थापित की जाएंगी. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी इन्हें सदन में रखेंगी. राजस्थान विनियोग संख्या-3 विधेयक, 2026 पर विचार और पारित करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है.
यह भी पढ़ें: हंगामा करने से बड़ा नेता नहीं बनते, अध्ययन और संवाद से बनती है पहचान: ओम बिरला
हंगामे के बीच कामकाज पूरा कराने की चुनौती: सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हुई है. यदि आज अंतिम कार्यदिवस होता है तो सरकार लंबित विधायी और वित्तीय कामकाज पूरा कराने पर जोर देगी. वहीं विपक्ष सरकार को मुद्दों पर घेरकर अपनी बात मजबूती से रखेगा. प्रश्नकाल से लेकर विधायी कार्यवाही तक दोनों पक्ष अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास करेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


