होमक्राइमपुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, जांच शुरू
क्राइम

पुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, जांच शुरू

उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल मनोज कुमार मीणा का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला।

Amar Ujala के अनुसार20 जुलाई 2026 को 07:25 am बजे
पुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, जांच शुरू

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a5dbeb95749e321360032cb","slug":"constable-commits-suicide-by-hanging-in-udaipur-married-two-months-ago-body-found-hanging-in-the-room-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4521472-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के दो महीने बाद पुलिस कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, बंद कमरे में मिला शव; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: शादी के दो महीने बाद पुलिस कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, बंद कमरे में मिला शव; जांच शुरू

Mon, 20 Jul 2026 12:18 PM IST

उदयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

Published by: उदयपुर ब्यूरो

Updated Mon, 20 Jul 2026 12:18 PM IST

सार

उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र में तैनात 28 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल मनोज कुमार मीणा का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में तैनात 28 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पूरे दिन कॉल करने के बावजूद कॉन्स्टेबल ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाना स्टाफ उनके कमरे पर पहुंचा, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया तो कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका हुआ था।

पांच वर्षों से ओगणा थाने में तैनात था पुलिसकर्मी

मृतक की पहचान मनोज कुमार मीणा (28) निवासी सरेरा गांव नयागांव क्षेत्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से ओगणा थाने में तैनात थे और मुख्य बाजार स्थित एक किराए के कमरे में अकेले रहते थे। उनकी करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि उनकी पत्नी गांव में रहती हैं। ओगणा थाने के एएसआई नारायण लाल के अनुसार, शनिवार को मनोज कुमार ने तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए आराम मांगा था। उन्हें नाइट ड्यूटी से अवकाश दे दिया गया। बाद में एक साथी पुलिसकर्मी ने उनकी तबीयत जानने और ड्यूटी के संबंध में फोन किया तो उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही।

फंदे पर लटका मिला शव

इसके बाद कई बार फोन करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दो पुलिसकर्मी उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। खिड़की से देखने पर मनोज कुमार का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए झाड़ोल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवाया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में क्या हो रहा, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार की पिछले करीब एक सप्ताह से उदयपुर शहर में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा और भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगी हुई थी। दो दिन पहले ही वह वापस ओगणा थाने लौटे थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें