होमक्राइमहथियार दिखाकर अवैध वसूली करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल के साथियों से दिलवाता था धमकी
क्राइम

हथियार दिखाकर अवैध वसूली करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल के साथियों से दिलवाता था धमकी

जयपुर पुलिस ने हथियार के बल पर व्यापारियों और सटोरियों से अवैध वसूली करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को धमकाकर वसूली शुरू करने लगा था।

Amar Ujala के अनुसार8 अगस्त 2026 को 02:15 pm बजे
हथियार दिखाकर अवैध वसूली करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल के साथियों से दिलवाता था धमकी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a7730530e7d09d58601e0b6","slug":"murder-accused-arrested-in-jaipur-for-extortion-at-gunpoint-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में हथियार दिखाकर अवैध वसूली करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल के साथियों से दिलवाता था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: जयपुर में हथियार दिखाकर अवैध वसूली करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल के साथियों से दिलवाता था धमकी

Sat, 08 Aug 2026 07:05 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Sat, 08 Aug 2026 07:05 PM IST

सार

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने हथियार के बल पर व्यापारियों और सटोरियों से अवैध वसूली करने वाले आशीष सिंह उर्फ अक्षय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय यादव हत्याकांड में करीब दो साल जेल में रह चुका है। पुलिस के अनुसार जमानत पर बाहर आने के बाद उसने सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को धमकाकर वसूली शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

पुलिस ने हथियार दिखाकर व्यापारियों और सटोरियों से अवैध वसूली करने वाले एक बदमाश को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष सिंह उर्फ अक्षय सिंह है। 31 वर्षीय आरोपी मूल रूप से जोबनेर के डयोढ़ी कोठी गांव का निवासी है और वर्तमान में झोटवाड़ा की निवारू सड़क पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली थी बदमाश की लोकेशन

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स काफी समय से आरोपी आशीष सिंह की तलाश कर रही थी। टास्क फोर्स के हेड कांस्टेबल होशियार सिंह को आरोपी की गतिविधियों और ठिकाने के बारे में सटीक सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात तुरंत दबिश दी। पुलिस दल ने मौके पर घेराबंदी कर हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

जेल में बने अपराधियों से संपर्क, बाहर आते ही शुरू की वसूली

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पूर्व में चर्चित अजय यादव हत्याकांड में शामिल रहा है। वह इस मामले में करीब दो साल तक जेल में बंद था। जेल में रहने के दौरान उसके संबंध कई अन्य अपराधियों से हो गए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उसने सट्टा लाइन में कदम रखा और सटोरियों को डरा-धमकाकर वसूली करने लगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोटा में बालकनी से गिरी डेढ़ साल की मासूम, 48 घंटे जिंदगी से जूझने के बाद मौत

40 हजार में खरीदी देसी पिस्टल, कारोबारियों को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार बड़ी रकम वसूलने की नीयत से आरोपी ने झालाना डूंगरी निवासी मोहित से 40 हजार रुपये में एक अवैध देसी पिस्टल खरीदी थी। इसके अलावा वह जेल में बंद अपने साथी बदमाशों के जरिए भी कारोबारियों और सटोरियों को फोन करवाकर लगातार धमकियां दिलवाता था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें