Rajasthan:उदयपुर में मंत्री खराड़ी ने फहराया तिरंगा, शहीद परिवारों समेत 69 प्रतिभाओं का सम्मान
Rajasthan:उदयपुर में मंत्री खराड़ी ने फहराया तिरंगा, शहीद परिवारों समेत 69 प्रतिभाओं का सम्मान उदयपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गांधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan:उदयपुर में मंत्री खराड़ी ने फहराया तिरंगा, शहीद परिवारों समेत 69 प्रतिभाओं का सम्मान
उदयपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गांधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वें स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गांधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कुल 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
तिरंगा फहराकर मंत्री खराड़ी ने ली परेड की सलामी
गांधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। मंत्री खराड़ी ने परेड की सलामी लेने के साथ विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण भी किया।
समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरा गांधी ग्राउंड तिरंगे के रंग और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।
सांसद से लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव अग्रवाल और एसपी डॉ. अमृता दुहन समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने बनाया कई फीट ऊंचा मानव पिरामिड
समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर कई फीट ऊंचा मानव पिरामिड बनाया। पिरामिड के सामने भारत माता के रूप में सजी छात्रा ने हाथ में तिरंगा लहराया।
शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल देकर किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों का विशेष सम्मान किया गया। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान उदयपुर के वीर शहीद अभिनव नागौरी और शहीद मुस्तफा बोहरा के परिजन भी मंच पर मौजूद रहे। शहीद परिवारों के सम्मान के दौरान समारोह स्थल पर भावुक माहौल देखने को मिला।
69 प्रतिभाओं को मिला सम्मान
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य और योगदान देने वाली कुल 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग शामिल रहे।
परेड, तिरंगे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उदयपुर का गांधी ग्राउंड स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की शान, परेड का अनुशासन, शहीद परिवारों का सम्मान और स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


