Rajasthan: दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो जयपुर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, हनुमान बेनीवाल भी उड़ान को लेकर परेशान
{"_id":"6a7717931e9a05ae140cec8d","slug":"indigo-flight-diverted-to-jaipur-due-to-bad-weather-in-delhi-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो जयपुर डायवर्ट हुई इंडिग…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a7717931e9a05ae140cec8d","slug":"indigo-flight-diverted-to-jaipur-due-to-bad-weather-in-delhi-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो जयपुर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, हनुमान बेनीवाल भी उड़ान को लेकर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो जयपुर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, हनुमान बेनीवाल भी उड़ान को लेकर परेशान
Sat, 08 Aug 2026 05:19 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:19 PM IST
सार
Rajasthan News: दिल्ली में खराब मौसम के कारण मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान को जयपुर डायवर्ट किया गया। इसी बीच दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान में देरी को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार और विमानन व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में खराब मौसम की वजह से हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है। दिल्ली के ऊपर मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं रहने के कारण मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का एक विमान वहां उतर नहीं सका। दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के बाद पायलट ने विमान का रुख जयपुर की ओर मोड़ दिया। इसके बाद विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
दिल्ली ATC से क्लीयरेंस का इंतजार
विमान के जयपुर पहुंचने पर उसमें सवार यात्रियों को राहत मिली। हवाई अड्डे से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं थी। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो की इस उड़ान को दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद पायलट ने विमान को जयपुर डायवर्ट करने का निर्णय लिया। फिलहाल विमान जयपुर हवाई अड्डे पर खड़ा है और दिल्ली के लिए दोबारा रवाना करने की प्रक्रिया जारी है। अब दिल्ली एटीसी से क्लीयरेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
दिल्ली की कई उड़ानों पर पड़ सकता है असर
दिल्ली में मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में कुछ और उड़ानों के भी डायवर्ट होने की आशंका है। दिल्ली जाने वाली अन्य उड़ानें भी मार्ग बदलकर जयपुर पहुंच सकती हैं। ऐसी स्थिति में जयपुर हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन के साथ यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
फ्लाइट में देरी पर बेनीवाल ने उठाए सवाल
इसी बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। बेनीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6131, जिसे सुबह 8:20 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी, पायलट के नहीं आने के कारण समय पर रवाना नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: जेलर के कमरे में कैदियों की वीडियो कॉल: 'चर्चित 100 दुष्कर्म मामले' के मास्टरमाइंड ने किससे की बात? खुलासा
'क्या यही है मोदी सरकार का 'नया भारत'?'
हनुमान बेनीवाल ने सवाल उठाया कि अगर कोई यात्री किसी वजह से एक घंटा देर से पहुंचे तो क्या उसके लिए फ्लाइट को एक घंटे तक रोका जा सकता है? उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मंच से विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन हवाई यात्रा में भी यात्रियों को समय, सम्मान और जवाबदेही से वंचित किया जा रहा है। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आम आदमी से अनुशासन की उम्मीद और व्यवस्था से कोई जवाबदेही नहीं- क्या यही भाजपा सरकार का नया मॉडल बन गया है?

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted