Rajasthan: शादी के तीन महीने बाद लापता दुल्हन!, ससुराल से लाखों के जेवर-नकदी गायब, मचा हड़कंप
{"_id":"6a8ec5eed92d1a5bac061ed3","slug":"sikar-newlywed-missing-after-three-months-marriage-jewellery-cash-missing-rajasthan-crime-news-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के तीन मह…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a8ec5eed92d1a5bac061ed3","slug":"sikar-newlywed-missing-after-three-months-marriage-jewellery-cash-missing-rajasthan-crime-news-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के तीन महीने बाद लापता दुल्हन!, ससुराल से लाखों के जेवर-नकदी गायब, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी के तीन महीने बाद लापता दुल्हन!, ससुराल से लाखों के जेवर-नकदी गायब, मचा हड़कंप
Wed, 26 Aug 2026 04:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:24 PM IST
सार
सीकर में शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता के ससुराल से संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। पति के मुताबिक, 22 अगस्त की रात सभी लोग सो गए थे और सुबह करीब 4 बजे पत्नी कमरे से गायब मिली। तलाश के दौरान घर की अलमारी और पेटी खुली मिली, जिनमें रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी भी गायब थे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले में शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता के संदिग्ध हालात में ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर चली गई। सुबह जब पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। घर में तलाश करने के बाद जब अलमारी और पेटी देखी गई तो उनमें रखे जेवरात और नकदी भी गायब मिले। इसके बाद पति ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
रात को पति के पास सो रही थी, सुबह गायब मिली
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मई 2026 में सीकर जिले की ही एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। 22 अगस्त की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। पति के मुताबिक, रात करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी पास में ही सो रही थी। इसके करीब दो घंटे बाद सुबह लगभग 4 बजे जब उसकी दोबारा नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। उसने तुरंत घर और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने भी महिला को रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
अलमारी और पेटी खुली मिली, जेवरात और नकदी गायब
महिला के अचानक गायब होने के बाद पति और परिजनों ने कमरे की जांच की। इस दौरान लोहे की अलमारी और पेटी खुली मिली। परिवार के मुताबिक, उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी गायब थे। इसके बाद पति ने पत्नी के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। जेवरात और नकदी गायब होने के बाद परिवार को शक हुआ कि महिला इन्हें अपने साथ लेकर गई है। हालांकि, उसके अचानक घर से चले जाने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस मोबाइल और संपर्कों की जांच में जुटी
घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल लापता नवविवाहिता की तलाश कर रही है और उसके मोबाइल नंबर व अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस महिला के परिवार और उससे जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। महिला के मिलने के बाद ही उसके घर से जाने की पूरी वजह और जेवरात-नकदी के मामले में स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?