होमधर्म-आस्थाRain Alert: दिल्ली-यूपी-बिहार में हफ्ते भर होगी बारिश, राजस्थान की भी बुझेगी प्यास; क्या है अन्य राज्यों का हाल? - rain expected in delhi up bihar throughout week rajasthan to get relief too what situation in other states
धर्म-आस्था

Rain Alert: दिल्ली-यूपी-बिहार में हफ्ते भर होगी बारिश, राजस्थान की भी बुझेगी प्यास; क्या है अन्य राज्यों का हाल? - rain expected in delhi up bihar throughout week rajasthan to get relief too what situation in other states

Rain Alert: दिल्ली-यूपी-बिहार में हफ्ते भर होगी बारिश, राजस्थान की भी बुझेगी प्यास; क्या है अन्य राज्यों का हाल? उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे अगले एक सप्ताह तक दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में…

Jagran के अनुसार7 जुलाई 2026 को 02:25 pm बजे
Rain Alert: दिल्ली-यूपी-बिहार में हफ्ते भर होगी बारिश, राजस्थान की भी बुझेगी प्यास; क्या है अन्य राज्यों का हाल? - rain expected in delhi up bihar throughout week rajasthan to get relief too what situation in other states

सौजन्य से:- Jagran

Rain Alert: दिल्ली-यूपी-बिहार में हफ्ते भर होगी बारिश, राजस्थान की भी बुझेगी प्यास; क्या है अन्य राज्यों का हाल?

उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे अगले एक सप्ताह तक दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिण और मध्य भारत के बाद अब उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश की बारी है। मानसून की सक्रिय मौसम प्रणाली अब उत्तर भारत की ओर शिफ्ट हो गई है।

इसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और आसपास के राज्यों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का अच्छा दौर बना रह सकता है।

मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलना जारी रह सकता है।

दिल्ली से लेकर हरियाणा पंजाब में भारी बारिश

12 जुलाई के आसपास हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में फिर से तेज बारिश हो सकती है। बारिश का यह दौर खेती के लिए राहत लेकर आया है।

पिछले हफ्ते तक पूरे देश में सामान्य से 44 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी, लेकिन एक सप्ताह में कई राज्यों में अच्छी बारिश होने के बाद यह कमी घटकर 20 प्रतिशत रह गई है। हालांकि उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है।

गुजरात कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार मानसून मंगलवार को गुजरात के शेष हिस्सों तथा राजस्थान और हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया। एक-दो दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों को भी कवर करते हुए पूरे देश में पहुंचने के आसार है।

मौसम में इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके साथ राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर बना हुआ है।

इन तीनों मौसम प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से मंगलवार को दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। उत्तर भारत में लगातार बादल बन रहे हैं और व्यापक बारिश की स्थिति बनी हुई है।

यूपी में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया है, जिसके असर से तेज बारिश होगी।

पूर्वांचल और तराई के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। नौ जुलाई को राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।

खबरें और भी

पहाड़ी राज्यों में भी मंगलवार से वर्षा की तीव्रता बढ़ने के संकेत हैं, जिससे मैदानी इलाकों में आने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। बिहार और झारखंड में पूरे सप्ताह तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Video: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश से विजिबिलिटी जीरो, IndiGo के पायलट ने लास्ट मूमेंट पर कैंसिल की लैंडिंग

यह भी पढ़ें- सिर्फ 2 घंटे की बारिश और NCR बेहाल! सुभाष चौक बना समंदर, पांडव नगर अंडरपास में डूबने लगी कारें; PHOTOS

यह भी पढ़ें- भारी बारिश से दिल्ली-जयपुर हाईवे का एक हिस्सा धंसा, दो लेन बंद; कई किमी लगा लंबा जाम, एडवाइजरी जारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें