राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर
नई दिल्ली, एएनआई। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 309 नगर निकायों के 10,245 वार्डों में चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा गत दिनों…

सौजन्य से:- Panchjanya
नई दिल्ली, एएनआई। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 309 नगर निकायों के 10,245 वार्डों में चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा गत दिनों बनाया गया माहौल भी विपक्ष के काम नहीं आया। भाजपा ने 4179 वार्ड में जीत दर्ज की है। जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 वार्डों पर कब्जा किया है।इस शानदार सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की जनता का आभार जताते हुए राज्य नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
सत्य की जीत, झूठ का इको-सिस्टम खारिज: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान निकाय चुनाव में मिली जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान नगर निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए राज्य की जनता-जनादेश का हृदय से आभार। यह झूठ के शोर पर सत्य की विजय का प्रमाण है।
पीएम मोदी ने लिखा कि इस जनादेश के माध्यम से मेरे परिवारजनों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वे ‘डबल इंजन सरकार’ के सुशासन और विकास की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह जीत राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सभी विजयी उम्मीदवारों और समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया आभार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन पर जनता का भरोसा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर राज्य सरकार अब विकास को नई गति दे रही है। यह जीत ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को और मजबूत करेगी।
चुनाव नतीजे
कुल वार्ड: 10,245 (309 निकाय)
भाजपा: 4,179 वार्ड (सबसे बड़ी पार्टी)
कांग्रेस: 3,613 वार्ड
निर्दलीय: 2,273 वार्ड
नगर निगमों में जीत
भाजपा ने जयपुर, कोटा, उदयपुर और भीलवाड़ा नगर निगमों में बढ़त हासिल करते हुए बोर्ड बनाने की स्थिति मजबूत कर ली है। यहां भाजपा का मेयर बनेगा, यह लगभग तय है। वहीं, कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर और पाली में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, जहां अब निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 और कांग्रेस ने 53 सीटों पर कब्जा किया, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। जोधपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों 44-44 सीटों पर बराबरी पर रहे। राजस्थान में नगर निगमों की संख्या दस है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


