PM मोदी का जन्मदिन - राजस्थान में जलाएं 'आशीर्वाद का दीया', भाजपा ने किया आह्वान
PM मोदी का जन्मदिन - राजस्थान में जलाएं 'आशीर्वाद का दीया', भाजपा ने किया आह्वान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों से हर घर आशीर्वाद दीया जलाने का आह्वान किया. Published : Sept…

सौजन्य से:- ETV Bharat
PM मोदी का जन्मदिन - राजस्थान में जलाएं 'आशीर्वाद का दीया', भाजपा ने किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों से हर घर आशीर्वाद दीया जलाने का आह्वान किया.
Published : September 17, 2026 at 10:50 AM IST
जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों और प्रमुख स्थानों पर दीप जलाने का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान की जनता की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को इस बार सेवा संकल्प अभियान- जनसेवा ही प्रभुसेवा के रूप में मनाया जा रहा है. राजस्थान में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. इसी तरह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश भर में आज हर घर आशीर्वाद दीपक जलेगा और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की जाएगी.
शाम 7 बजे जलाएं 'आशीर्वाद का दीया' : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों और प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित करें. यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना के साथ-साथ विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प का प्रतीक बने. भजनलाल शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है. उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और राष्ट्रनिष्ठा के साथ बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा देता है.
140 करोड़ देशवासियों के जननायक, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक तथा जन-जन के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 17, 2026
आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास,… pic.twitter.com/iOHLj2OZmI
इसे भी पढे़ं. 17 सितंबर को पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया
प्रधानमंत्री ने भारत को नई दिशा दी : वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांवों से लेकर शहरों तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का विस्तार हुआ है. उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में बदलाव आया है और वैश्विक स्तर पर भारत का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से देशवासियों में सुरक्षा, साहस और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है.
राजस्थान से जोड़ा पीएम मोदी का विशेष लगाव : भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में जल, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को गति मिली है. मुख्यमंत्री ने राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, राजस्थान रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 और 'राइजिंग राजस्थान' जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान की डबल इंजन सरकार युवाओं के हित में भी कई कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा उनके प्रयासों से युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है.
इसे भी पढे़ं. पीएम मोदी से मुलाकात ने बदली जिंदगी, रिवाबा जडेजा ने साझा किया एनजीओ से सियासत तक का सफर
CM की अपील- हर दिया बने विकसित राजस्थान का संकल्प : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश के अंत में कहा कि 17 सितंबर की शाम राजस्थान की धरती पर प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद का प्रकाश बने. दीपों की यह रोशनी विकसित राजस्थान से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देने का माध्यम बने. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस कार्यक्रम में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी के जरिए सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया जाए.
एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान : भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है. अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी. इनमें रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाएं, गरीब कल्याण, स्वच्छता, 'मेरे सपनों का भारत', 'नमो सेवा-अनकही कहानियां', 'सेवा ज्योति यात्रा' और 'सेवा सेतु' जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. सेवा सेतु के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने में सहायता देने की योजना है. अभियान में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक समूहों की भागीदारी पर भी जोर दिया जा रहा है.
इसे भी पढे़ं. पीएम मोदी के बर्थडे पर सेवा संकल्प अभियान, योजनाओं के लाभार्थी जलाएंगे दीपक, स्टूडेंट्स बताएंगे 'सपनों का भारत'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिवस देशभर में उत्साह, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की अनवरत राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा की प्रेरणादायी यात्रा को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है. उनकी सेवा एवं समर्पण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे.
शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया : मदन राठौड़ ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यकर्ता और आमजन अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों एवं चौपालों पर शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना करेंगे. इसमें बूथ समिति के सदस्य अपने बूथ में लाभार्थी के घर जाकर आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित करेंगे. उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित इस अभियान में सहभागी बनें और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें.
इसे भी पढे़ं. PM मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी BJP, 17 सितंबर से अभियान
राठौड़ ने कहा कि 'संकल्प से सेवा और सेवा से सुशासन' की इस प्रेरणादायी यात्रा को आगे बढ़ाने में प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी से 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करने की अपील की. राठौड़ ने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश की सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पीएम मोदी के द्वारा किए गए सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर जानकारी दी जाएगी. इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. इसमें संगठन की ओर से पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक स्कूलों में कार्यकर्ता जाएंगे. इसके साथ ही सेवा स्मरण कार्यक्रम, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, हैकाथॉन, 25 साल 25 कहानियां जैसे विविध कार्यक्रम किए जाएंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


