रेल सुविधाओं का होगा विस्तार, जयपुर तक सीधी ट्रेन का परिचालन जल्द होगा शुरू; रेल मंत्री से मिले पलामू सांसद - palamu mp meets rail minister jaipur train soon facilities boost
रेल सुविधाओं का होगा विस्तार, जयपुर तक सीधी ट्रेन का परिचालन जल्द होगा शुरू; रेल मंत्री से मिले पलामू सांसद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की ..…

सौजन्य से:- Jagran
रेल सुविधाओं का होगा विस्तार, जयपुर तक सीधी ट्रेन का परिचालन जल्द होगा शुरू; रेल मंत्री से मिले पलामू सांसद
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की ...और पढ़ें
HighLights
- सांसद ने रेल मंत्री से पलामू में की मुलाकात।
- जयपुर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग प्रमुख।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। सांसद ने सबसे पहले शेरघाटी-छतरपुर-कजरी नई रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति देने के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी। बैठक के दौरान सांसद ने पलामू की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखीं।
इनमें गढ़वा रोड व जपला रेलवे स्टेशन के आसपास मेगा वैगन मेंटेनेंस सुविधा, पीओएच-आरओएच वर्कशॉप स्थापित करने की मांग मुख्य है। बताया गया कि इससे रेलवे की क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन रुकेगा।
इसी तरह बारास्ता डालटनगंज-गढ़वा रेलवे बोर्ड से स्वीकृत हो चुके 18061/18062 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का परिचालन (जयपुर) एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने की मांग।
वहीं पलामू सांसद ने प्रस्तावित अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रेल लाइन के संरेखण में बड़गढ़ व भंडरिया को शामिल करने का आग्रह, ताकि लंबे समय से उपेक्षित क्षेत्र को रेल सुविधा मिल सके। इसके अलावा गढ़वा टाउन से डालटनगंज व गढ़वा रोड होते हुए रांची के लिए सुबह-शाम मेमू ट्रेन चलाने , सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (13349/13350) का सिगसिगी स्टेशन व गरीब रथ एक्सप्रेस (12877/12878) का ऊंटारी रोड व हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई ।
इसके अलावा क्षेत्र में बने व बन रहे सभी एलएचएस व आरयूबी में स्थायी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग, ताकि बरसात में जलजमाव से लोगों को परेशानी न हो।
विशेष रूप से नगर ऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर बने एलएचएस की जगह आरओबी बनाने की संभावना पर विचार करने का आग्रह। सांसद ने बताया कि सभी विषयों पर रेल मंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


