ऑपरेशन क्लीन स्वीप: जयपुर में 4 करोड़ का डोडा पकड़ा और ट्रक जब्त किया
जयपुर पुलिस ने नशे की तस्करी का खुलासा किया है, जिसमें 23 क्विंटल डोडा पकड़ा गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
Operation Clean Sweep : जयपुर में पुलिस ने 4 करोड़ का डोडा पकड़ा, ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही एसयूवी जब्त
कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने बस्सी में की कार्रवाई. दो आरोपी गिरफ्तार.
Published : June 7, 2026 at 1:19 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में नशे की खरीद-फरोख्त और मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना इलाके में कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने करीब 23 क्विंटल डोडा पकड़ा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार करोड़ रुपए आंकी जा रही है.
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक एसयूवी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. एसयूवी से नशे की खेप ले जा रहे ट्रक को एस्कॉर्ट करने वाले युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
झारखंड से जोधपुर ले जा रहे थे नशे की खेप : स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने जयपुर पूर्व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. मुखबिर से नशे के तस्करों के बारे में जानकारी जुटाकर एक्शन प्लान बनाया गया और कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मोडर (झारखंड) निवासी शाहिद खान और पैरोडा (जोधपुर) निवासी सायराराम जाट को 23 क्विंटल डोडा के साथ पकड़ा है. प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि नशे की बड़ी खेप झारखंड से जोधपुर ले जाई जा रही थी.
पढ़ें : चित्तौड़गढ़: पुलिस ने पकड़ा 1.5 करोड़ का अवैध डोडा चूरा, नाकाबंदी देख जंगल में भागा तस्कर
ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एसयूवी जब्त : मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर सीएसटी की स्पेशल टीम ने जयपुर (पूर्व) पुलिस के साथ मिलकर बस्सी इलाके में नाकाबंदी की. इस दौरान डोडा भरकर ले जा रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 23 क्विंटल डोडा मिला. पुलिस ने नशे की खेप ले जा रहे ट्रक को एस्कॉर्ट करने वाली एसयूवी को भी जब्त किया है. इस गाड़ी में बैठे युवकों को हिरासत में लिया गया है.
पढ़ें : Operation Trinetra : चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 करोड़ से अधिक का डोडा चूरा पकड़ा
पुलिस की आमजन से यह अपील : जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें. उनका कहना है कि राजधानी जयपुर में नशे की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम पर दी जा सकती है. जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस में ₹45,000 प्रति माह की नौकरी: 'यंग प्रोफेशनल्स' के 5 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया - Jaipur News

जयपुर मेट्रो फेज-2: 41 किमी लंबे कॉरिडोर की शुरुआत

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन: क्या कानून के दायरे में?


