जयपुर ओबीसी आयोग की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ! राजस्थान में OBC की केवल 11 जातियों का ही राजनीतिक दबदबा
जयपुरः ओबीसी आयोग की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रदेश में ओबीसी की केवल 11 जातियों का ही राजनीतिक दबदबा है. इन्हीं जातियों के 1000 से अधिक जनप्रतिनिधियों को भागीदारी मिली है. ऐसे में पिछड़ी 92 जातियों को फोकस…

सौजन्य से:- First India News
जयपुरः ओबीसी आयोग की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रदेश में ओबीसी की केवल 11 जातियों का ही राजनीतिक दबदबा है. इन्हीं जातियों के 1000 से अधिक जनप्रतिनिधियों को भागीदारी मिली है. ऐसे में पिछड़ी 92 जातियों को फोकस करके रिपोर्ट तैयार की गई है. आयोग अध्यक्ष मदनलाल भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 900 पेज की रिपोर्ट सौंपी.
निकाय और पंचायत चुनावों में सुप्रीम कोर्ट के मापदंडों पर सिफारिश. जनसंख्या के साथ सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पिछड़ेपन को आधार बनाया है. अब बाकी बची जातियों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने पर मुख्य फोकस रहेगा. 74.85 लाख ओबीसी परिवारों का सर्वे करके रिपोर्ट बनाई गई है. रिटायर्ड जज मदनलाल भाटी ने कहा कि हमने बंद कमरों में बैठकर रिपोर्ट तैयार नहीं की,सच का सामना करने के लिए जनता के बीच गए हैं.
ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएः
सर्वे करके डेटा लिया है,प्रदेशभर में फील्ड विजिट कर आमजन से संवाद किया. सुझाव लिए और उनके आधार पर निष्कर्ष तैयार किए. ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए,और उम्मीद है कि इनका लाभ संबंधित वर्ग को मिलेगा. जनसंख्या 20 फीसदी बढ़ी है, हमने 19 पॉइंट पर सर्वे किया. ओबीसी की जातियों के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक पिछड़ेपन का भी आकलन करके ब्योरा दिया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

तबादलों से जुड़े सैकड़ों मामलों की सुनवाई अटकी: हाईकोर्ट ने 'रैट' जोधपुर पीठ में रिक्त पद तुरंत भरने को कहा, 7 सितंबर को अगली सुनवाई - Jodhpur News

राजस्थान सरकार को आज मिलेगी OBC आयोग की रिपोर्ट, पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण पर होगा फैसला | Rajasthan Obc Reservation Report Panchayat Local Body Elections

8वां वेतन आयोग नवीनतम समाचार: आयोग जयपुर में राजस्थान कर्मचारी समूहों से मुलाकात करेगा; कर्मचारी निकायों को अनुरोध सबमिट करने के लिए कहा गया - बैठक विवरण जांचें


